एआई समिट में युवाओं के नवाचार, तकनीक से दिव्यांगों और मरीजों की मदद की पहल
संवाददाता
19 February 2026
अपडेटेड: 3:53 PM 0thGMT+0530
युवाओं के एआई प्रोजेक्ट्स ने खींचा ध्यान
नई दिल्ली में आयोजित एआई इंडिया समिट के दौरान युवाओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के छह खास प्रोजेक्ट्स पेश किए। इन नवाचारों का उद्देश्य समाज की समस्याओं का समाधान करना और तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाना है। इन प्रोजेक्ट्स में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और दिव्यांगों की सहायता जैसे क्षेत्रों पर फोकस किया गया।
स्मार्ट ट्रैफिक और पैरास्पीक जैसे समाधान
समिट में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पेश किया गया, जो ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों को कम करने में मदद करेगा। इसके साथ ही पैरास्पीक एआई मॉडल भी प्रदर्शित किया गया, जो बोलने में दिक्कत झेल रहे लोगों को अपनी बात आसानी से व्यक्त करने में मदद करेगा।
खेती, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर फोकस
एआई फार्मर एप किसानों को मौसम, फसल और बाजार से जुड़ी जानकारी देगा, जिससे उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
एआई फायर अलर्ट सिस्टम जंगलों में आग लगने की स्थिति में समय पर चेतावनी देगा।
एआई वी बेटर प्लेटफॉर्म शुरुआती स्वास्थ्य मार्गदर्शन देने में सहायक होगा और गाइडस्कैन टूल कैंसर की पहचान में सहयोग करेगा।
सर्वम के 11 एआई मॉडल लॉन्च
एआई समिट के दौरान सर्वम कंपनी ने अपने 11 नए एआई मॉडल लॉन्च किए। इन मॉडलों का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को ग्रामीण, कम संसाधन और सामान्य उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाना है। खास बात यह है कि कई मॉडल फीचर फोन पर कॉल के माध्यम से सेवाएं देने और बिना इंटरनेट के काम करने की क्षमता रखते हैं।
सर्वम केज और एआई स्मार्ट चश्मा
सर्वम केज मॉडल के साथ एआई आधारित स्मार्ट चश्मा पेश किया गया, जो उपयोगकर्ताओं को रियल टाइम जानकारी और सहायता प्रदान करेगा। यह तकनीक विशेष रूप से दृष्टिबाधित और दिव्यांग लोगों के लिए उपयोगी मानी जा रही है।
विक्रम एआई एजेंट और सरस स्पीच टू टेक्स्ट
विक्रम एआई एजेंट ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो फीचर फोन पर कॉल के जरिए सेवाएं देता है। वहीं सरस स्पीच टू टेक्स्ट प्लेटफॉर्म आवाज को लिखित रूप में बदलने का काम करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को डिजिटल काम आसान होगा।
बुलबुल टेक्स्ट टू स्पीक और सर्वम डब
बुलबुल टेक्स्ट टू स्पीक प्लेटफॉर्म लिखे हुए कंटेंट को आवाज में बदलता है। इसके अलावा सर्वर डब एक एआई टूल है, जो वीडियो डबिंग की सुविधा प्रदान करता है और कंटेंट को अलग-अलग भाषाओं में तैयार करने में मदद करता है।
सर्वम विजन और संवाद
सर्वम विजन फोटो और वीडियो को समझने वाला एआई मॉडल है, जो विजुअल कंटेंट का विश्लेषण कर जानकारी देता है। वहीं संवाद एक कन्वरसेशनल एआई प्लेटफॉर्म है, जो बिजनेस और कस्टमर सर्विस के लिए तैयार किया गया है।
आर्या कंटेंट असिस्टेंट और सर्वम एज
आर्या कंटेंट बनाने के लिए एआई असिस्टेंट के रूप में काम करेगा, जिससे लेखन और डिजिटल क्रिएशन आसान होगा। सर्वम एज की खासियत यह है कि इसके जरिए बिना इंटरनेट के भी मोबाइल फोन पर एआई सेवाओं का उपयोग किया जा सकेगा।
सर्वम 105बी और सर्वम 30बी
सर्वम 105बी एक सुपर स्मार्ट मॉडल है, जो जटिल और कठिन सवालों के जवाब देने में सक्षम बताया गया है। वहीं सर्वम 30बी कम खर्च में तेज काम करने वाला मॉडल है, जिससे छोटे व्यवसाय और स्टार्टअप को तकनीकी सहयोग मिलेगा।