विवादों के घेरे में क बार फिर आयी अभिनेत्री प्रीति जिंटा

khabar pradhan

संवाददाता

28 February 2025

अपडेटेड: 9:24 AM 0thGMT+0530

विवादों के घेरे में क बार फिर आयी अभिनेत्री प्रीति जिंटा

एक्स हेंडल पर किये पोस्ट को लेकर, यूज़र को दिया करारा जबाब

हाल ही में प्रीति जिंटा विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। एक ट्वीट में उन्होंने विराट का नाम लेकर कुछ लिखा, जिसे लेकर यूजर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। इस पर प्रीति जिंटा ने करार जवाब दिया है।
प्रीति जिंटा ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने भारत को याद करते हुए एक ट्वीट किया था। इसपर एक यूजर ने ट्वीट किया कि लाहौर फिल्म के लिए संघी को खुश करती जिंटा। इसके जवाब में प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘जो अपनी शकल दिखाने के लायक नहीं है और वह विराट कोहली की फोटो इस्तेमाल कर रहा है.. उसे कमेंट करने का कोई हक नहीं है।’

क्या है पूरा मामला:
दरअसल, प्रीति जिंटा ने एक्स हेंडल पर एक पसोट किया था। जिस पर एक यूजर ने प्रीति को ट्वीट करते हुए हुए एक बयान दिया जिस पर अभिनेत्री ने
विराट के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि ‘जो अपनी शकल दिखाने के लायक नहीं है और वह विराट कोहली की फोटो इस्तेमाल कर रहा है.. उसे कमेंट करने का कोई हक नहीं है।’ जिसके बाद उस यूजर ने विराट की फोटो हटा कर एक कुत्ते की फोटो लगा ली है।

विराट कोहली को लेकर भड़के फैंस :

क्रिकेटर विराट कोहली का नाम लिखने पर एक फैंस ने लिखा कि प्रीति जी आपने इस ट्वीट में विराट को क्यों जोड़ा। इसपर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि वह विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि ट्रोलर विराट कोहली की फोटो प्रोफाइल फोटो में लगाकर ट्रोल कर रहा था, इसलिए मैंने टिप्पणी की। ट्रोलर्स अपनी पहचान छिपाकर सेलेब्रिटी की तस्वीर के जरिए यह नहीं कर सकते। वहीं, इसी पोस्ट पर एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘शर्म आनी चाहिए विराट की प्रोफाइल फोटो कहां लगायी है उसने? औकात में रहो ज्यादा हो रहा है अब।’ यह मामला अब बढ़ता नजर आ रहा है।
विवादों में पहले भी रह चुकीं

अभिनेत्री प्रीति जिंटा का यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब केरल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल ने अभिनेत्री पर 18 करोड़ रुपये के कर्ज माफी के बदले में अपने सोशल मीडिया अकाउंट भाजपा को सौंपने का आरोप लगाया था। पोस्ट में आगे दावा किया गया कि बैंक डूब गया था, जिससे जमाकर्ताओं को अपना पैसा वापस पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसपर प्रीति ने जवाब देते हुए केस करने की दुहाई दी थी।

टिप्पणियां (0)