एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध हालत में मौत:

khabar pradhan

संवाददाता

3 February 2026

अपडेटेड: 3:25 PM 0rdGMT+0530

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध हालत में मौत:


मेडिकल कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या:
इंदौर के एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया गया कि मृतक छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रहा था। छात्र का कमरा अंदर से बंद था। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो साथी छात्रों को शक हुआ, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छात्र के मोबाइल और निजी सामान की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी तरह का सुराग मिल सके।

MBBS प्रथम वर्ष का छात्र अंतरिक्ष जिसकी उम्र 21 वर्ष थी।  ग्वालियर का निवासी था उसके रूममेट हर्ष कौशिक ने बताया कि शाम को जब अपने कमरे में पहुंचा , तब घटना का पता चला।
पुलिस छात्रों से रैगिंग ,पढ़ाई ,प्रेम प्रसंग और कई अन्य कारणों पर पूछताछ कर रही है । एक छात्र ने बताया वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था । रैंकिंग को लेकर इनकार किया गया है । एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल डॉ आंबेडकर बॉयज हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रूम नंबर 43 में रहता था।  वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है । छात्र के पास दो मोबाइल थे।  दोनों को जांच में शामिल किया गया है एक मोबाइल बंद था और एक चालू किया।
उसके साथ रहने वाला रूममेट हर्ष शाम 5:30 बजे जब अपने कमरे में लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था । दरवाजा तोड़ने पर अंतरिक्ष फंदे पर लटका हुआ मिला।  बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष में एक दिन पहले एक नया मोबाइल भी खरीदा था और दोस्तों को पार्टी भी दी थी।



पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

छात्र की अचानक हुई मौत से साथी छात्र भी गहरे सदमे में हैं।

टिप्पणियां (0)