एमपी टेक ग्रोथ कान्क्लेव…

khabar pradhan

संवाददाता

28 April 2025

अपडेटेड: 6:35 PM 0thGMT+0530

एमपी टेक ग्रोथ कान्क्लेव…

एमपी टेक ग्रोथ कान्क्लेव:

20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव !
भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क बनेगा:

स्पेस टेक नीति आएगी:
स्पेस सेक्टर में 1500 करोड के निवेश की संभावना

एआई, डाटा सेंटर, सेमी कंडक्टर क्षेत्र में सफलता और कंपनियों की रुचि देखते हुए मप्र सरकार स्पेस सेक्टर की ओर छलांग लगाने जा रही है। इंदौर में रविवार को आयोजित ‘टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेस टेक नीति लाने की घोषणा की। स्पेस सेक्टर में 1500 करोड़ के निवेश की संभावना है। है। उन्होंने कहा, साइबर सुरक्षा और एग्रीटेक के लिए भी एक्सीलेंस सेंटर बना रहे हैं। कॉन्क्लेव में में 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। इनसे 75 हजार रोजगार का दावा किया गया। क्षेत्र के 99 प्रस्तावों में से 24 से ज्यादा पर काम शुरू होगा

सीएम ने कहा कि प्रदेश के 5 बड़े शहरों में नए इंडस्ट्री पार्क शुरू किए जा रहे हैं। भोपाल के बैरसिया में 209 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनेगा। इसके तहत 1500 करोड़ का निवेश आ चुका है। निवेशकों को एकीकृत सुविधा देने के लिए ‘प्रोत्साहन पोर्टल’ लॉन्च किया गया। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के प्रस्तावों को धरातल पर उतारना है।
*आईटी कंपनियों के लिए अब पूरे प्रदेश में इको सिस्टम बनाएंगे। इसके लिए 12 घोषणाएं व 4 नीतियां जारी की गई। सीएम ने 19 उद्यमियों से वन टू वन चर्चा भी की।

*कॉन्क्लेव में सीएम के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट थे। 500 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें जापान व द.कोरिया से भी थे।

*भोपाल में आईटी टावर भी बनेगा, अब विवि आईटी की खाली जमीनों पर बनाएंगे आईटी पार्क!

भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर: इसमें 1500 करोड़ का निवेश आएगा।75 हजार रोजगार की उम्मीद।

*भोपाल में 125 करोड़ की लागत से आईटी पार्क टॉवर बनेगा। इंदौर में एग्रीटेक एक्सीलेंस सेंटर आईआईटी इंदौर में बनेगा, एआई और क्लाउड आधारित कृषि नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

*आईटी स्टार्टअप्स को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से जोड़ा जाएगा।

*आईटी पार्क के लिए अब विश्वविद्यालयों में खाली जगहों का भी उपयोग करेंगे। पहला प्रयोग इंदौर विवि में किया जाएगा।

*डिजिटल नवाचार और स्किल डवलपमेंट के लिए एकीकृत प्लेटफॉर्म आईआरसीटी बनाएंगे।

*आईआईटी इंदौर में एआई व अन्य नई तकनीकों पर आधारित कृषि नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए एग्रीटेक सीओई स्थापित करेंगे।

टिप्पणियां (0)