एम्स में SRF आयुर्वेद के लिए Interview 24 अप्रैल को…
संवाददाता
17 April 2025
अपडेटेड: 12:34 PM 0thGMT+0530

एम्स में SRF( सीनियर रिसर्च फेलो )आयुर्वेद के लिए इंटरव्यू 24 अप्रैल को आयोजित किया जा रहे हैं ।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस- एम्स में सीनियर रिसर्च फेलो आयुर्वेद के लिए इंटरव्यू 24 अप्रैल को आयोजित होंगें।
यह सेंट्रल काउंसलिंग फाॅर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) द्वारा फंडेड प्रोजेक्ट है।
इस पद पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी ।
इसके लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
वेतन लगभग साढे 41 हजार होगा।
शुरुआत में यह नियुक्ति 77 दिन के लिए होगी ।जिसे संबंधित अभ्यर्थी के परफॉर्मेंस के आधार पर बढ़ाया जा सकता है ।इसमें किसी भी विश्वविद्यालय से बीएएमएस डिग्री वाले ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने पूर्व में किसी रिसर्च प्रोजेक्ट में कार्य किया है। उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी ।
इसके लिए आवेदन 23 अप्रैल को शाम 5:00 बजे तक किए जा सकेंगे ।
आवेदन मेल पर भी भेज सकते हैं।
मेल आईडी –scdayurveda@gmail.com
पर भेजना होगा।
इसके लिए किसी तरह की एप्लीकेशन फीस नहीं लगेगी