एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 133 पदों पर भर्ती, 22 मार्च तक करें आवेदन

khabar pradhan

संवाददाता

16 March 2026

अपडेटेड: 6:12 PM 0thGMT+0530

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 133 पदों पर भर्ती, 22 मार्च तक करें आवेदन

16 मार्च 2026

नई दिल्ली। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 133 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार NATS और NAPS पोर्टल के माध्यम से 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी के 22 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 64 पद और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 47 पद भरे जाएंगे।

स्टाइपेंड की बात करें तो ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12,000 रुपये और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस को 9,600 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

पात्रता:
ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में चार वर्षीय फुल-टाइम इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। वहीं आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई एनसीवीटी/एससीवीटी प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

प्रशिक्षण अवधि 12 महीने की होगी और उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।

इसमें चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के डोमिसाइल वाले आवेदन कर सकते हैं l

टिप्पणियां (0)