दरवाजा खटखटाया, सीने में दागी गोलिया
संवाददाता
29 March 2025
अपडेटेड: 7:59 AM 0thGMT+0530
एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की हत्या से फैली सनसनी
एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की हत्या से फैली सनसनी
एसएन मिश्रा एयरफोर्स स्टेशन बमरौली में कमांडर वर्क्स अभियंता पद पर कार्यरत थे। पुलिस ठेके को लेकर रंजिश एंगल से भी जांच कर रही है। अतिसुरक्षा वाली कॉलोनी में मर्डर से दहशत फैल गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये पता लगाया जा रहा कि आखिर हमलावर कॉलोनी में अंदर कैसे घुसे।
यूपी के प्रयागराज से सनसनीखेज खबर सामने आई है। वही एयरफोर्स कॉलोनी में शनिवार भोर वायुसेना के सिविल इंजीनियर एसएन मिश्रा की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने कमरे में सो रहे थे।
पूरामुफ्ती थाने के प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि एसएन मिश्रा अपने कमरे में सो रहे थे, तभी खिड़की से हमलावर ने उन पर गोली चला दी थी। गोली उनके सीने में जा लगी। उन्हें सेना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है।
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसएन मिश्रा यहां अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। उनकी बेटी लखनऊ में पढ़ती है। इस कॉलोनी में सर्वेंट क्वार्टर के साथ ही आम नागरिक भी किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।