अबु आजमी के बयान पर योगी का पलटवार

khabar pradhan

संवाददाता

20 March 2025

अपडेटेड: 11:27 AM 0thGMT+0530

औरंगजेब और गाजी का नाम लिए बगैर योगी का दमदार हमला

औरंगजेब और गाजी का नाम लिए बगैर योगी का दमदार हमला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने औरंगजेब और सैयद सालार मसूद गाजी का नाम लिए बगैर जोरदार हमला बोला है। बहराइच आए योगी ने कहा- जब भारत की संस्कृति और परंपरा का गुणगान पूरी दुनिया कर रही है तब किसी आक्रांता का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। आक्रांता की महिमा मंडन का मतलब देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना। स्वतंत्र भारत किसी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता जो भारत के महापुरुषों को अपमानित करता हो। उन आक्रांताओं का महिमामंडन करता हो जिन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को रौंदने का काम किया था। हमारी आस्था पर प्रहार किया था। उसे आज का नया भारत कतई स्वीकार नहीं कर सकता।
योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हम पूरे गौरव के साथ विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, हमारा गौरव विरासत से जुड़ता है, विरासत विकास से जुड़ती है। एक तरफ एक देश एक भारत की परिकल्‍पना साकार हो रही है। इन स्थितियों में किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं करना चाहिए। योगी ने कहा कि जो लोग भारत के महापुरुषों को अपमानित करते हों, उन आक्रांताओं का महिमा मंडन करते हों जिन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को रौंदने का कार्य किया था, बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने और हमारी आस्था पर प्रहार किया था, उसे आज का यह नया भारत स्वीकार करने को कतई तैयार नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच भारत की ऋषि परंपरा से जुड़ा हुआ जनपद है। कहते हैं महर्षि बालार्क का एक विश्व प्रसिद्ध आश्रम इसी बहराइच में था। बहराइच की पहचान और नाम उन्हीं बालार्क ऋषि के नाम पर था। यह बहराइच वही ऐतिहासिक भूमि है जहां पर एक विदेशी आक्रांता को धूल धूषरित करते हुए महाराजा सुहेलदेव ने भारत की विजय पताका को फहराया था। महाराज सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया उसी की परिणिति थी कि 150 वर्षो तक कोई विदेशी आक्रांता भारत पर हमला करने की दुस्साहस नहीं कर पाया था। इस पावन धरा बहराइच को उसकी पहचान से वंचित करने का प्रयास हुआ था। पिछली सरकारें घोषणा करती थीं, लेकिन कार्य नहीं हो पाते थे।
इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी ने बहराइच में मिहीपुरवा तहसील का उद्घाटन किया। साथ ही नवनिर्मित तहसील भवन का शुभारंभ किया। उन्‍होंने जिले में नए बाईपास को स्‍वीकृत देते हुए विकास पर जोर दिया। योगी ने कहा कि जल्‍द ही महाराजा सुहेलदेव के स्‍मारक का उद्धाटन भी होगा। हमें इन वीरों के शौर्य को नहीं भूलना चाहिए। योगी ने नया बाईपास बनने से जंगल और महाराज सुहेलदेव आने वाले पर्यटन लखनऊ से एक घंटे में बहराइच पहुंच जाएंगे।

टिप्पणियां (0)