कटनी में मिला कोयले का भंडार:नदी किनारे उभरा काला सोना, कटनी के लुहारवारा क्षेत्र में कोयला मिलने की खबर:
संवाददाता
20 January 2026
अपडेटेड: 4:52 PM 0thGMT+0530
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कोयले के नए भंडार मिलने की जानकारी सामने आई है। यह कोयला बड़वारा तहसील के लुहारवारा क्षेत्र में उमड़ार नदी के किनारे पाया गया, जहां रेत खनन के दौरान नदी की सतह के नीचे काले पत्थर जैसे कोयले के टुकड़े दिखाई दिए।
स्थानीय ग्रामीणों ने इसे इकट्ठा कर ईंधन के रूप में उपयोग करना शुरू किया, जिसके बाद इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंची।
खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोयले के नमूने एकत्र किए हैं और अब उनकी वैज्ञानिक जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार आगे ड्रिलिंग कर यह पता लगाया जाएगा कि यह कोयला केवल सतह तक सीमित है या जमीन के भीतर बड़े पैमाने पर भंडार मौजूद है।
यदि जांच में पर्याप्त मात्रा में कोयला पाए जाने की पुष्टि होती है, तो भविष्य में यहां खनन की संभावना बन सकती है, जिससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।