सफेद शर्ट पहनकर जीजू विक्की कौशल के साथ मनाई होली

khabar pradhan

संवाददाता

15 March 2025

अपडेटेड: 8:26 AM 0thGMT+0530

कटरीना को छोड़ विक्की कौशल की साली पर टिकी निगाहें

कटरीना को छोड़ विक्की कौशल की साली पर टिकी निगाहें

विक्की कौशल की साली और कटरीना कैफ की बहन इसाबेल स्टाइल और खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस से कम नहीं है। तभी तो, फेस्टिवल पर जीजू संग होली खेलती इसाबेल को लोग देखते ही रह गए। यहां तक कि स्टाइल क्वीन कटरीना से ज्यादा इसाबेल ने लाइमलाइट बटोर ली।

बॉलीवुड में ‘बार्बी डॉल’ के नाम से अपनी खास पहचान रखने वाली कटरीना कैफ को हर कोई जानता है। इसके साथ ही कौशल परिवार की बहू बनने के बाद हसीना का फेस्टिवल सेलिब्रेट करने का अंदाज भी खूब सुर्खियों में रहता है। इस साल होली का त्योहार हसीना ने ससुराल वालों के साथ मनाया। खास बात है कि विक्की के पेरेंट्स और कटरीना के देवर के अलावा उनकी बहन इसाबेल कैफ भी साथ में इन्जॉय करती नजर आईं।
अब होली के दिन जीजा साली की बात ना हो, ऐसा तो ही नहीं सकता। जीजू विक्की कौशल के साथ होली खेलती साली साहिबा इसाबेल ने भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इतना ही नहीं, इसाबेल का स्टाइल अपनी दीदी को ही टक्कर देता नजर आया। तभी, कटरीना को छोड़ लोगों की नजर इसाबेल पर टिक गईं। उनका लुक वाकई काबिल-ए-तारीफ भी था।
बहन कटरीना के ससुराल में होली खेलने के लिए इसाबेल ने वाइट कलर की शर्ट पहनी थी। इस ओवरसाइज्ड शर्ट की फुल स्लीव्स को हसीना ने 3/4 लेंथ में फोल्ड करके ब्लू जेनिम जींस के साथ स्टाइल किया। हसीना की पेंसिल पैटर्न वाली जींस उनके लुक परफेक्ट बनाने का काम कर रही थी। इसी वजह, कटरीना और उनकी सास के बीच इसाबेल का स्टाइल सबसे अलग लग रहा था।
इसाबेल के लुक की खास बात है कि उन्होंने होली खेलने के लिए मिनिमल एक्सेसरीज का सिलेक्शन किया था। स्मॉल पेटेंड के साथ चेन एलिगेंस को बढ़ाने का काम कर रही थी। इसके अलावा उन्होने कोई भी जूलरी पेयर नहीं की थी। जबकि साइड पार्टिशन में स्ट्रेट खुले बाल और मिनिमल मेकअप नेचरल ग्लो को दिखा रहा था।
वहीं कटरीना कैफ के लुक की बात करें तो उन्होंने क्लोदिंग ब्रांड rixo की डिजाइन सोलाना कॉटन डॉबी मिनी ड्रेस पहनी थी। जो, लो कट नेकलाइन, नी लेंथ और फ्लेयर्ड डीटेलिंग के साथ स्टाइलिश लग रही है। जबकि 3/4 लेंथ की पकी स्लीव्स लुक को कूल बना रही हैं। इस ड्रेस के साथ बिना किसी जूलरी के भी कटरीना बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
कौशल परिवार के दोनों हौनहार और स्मार्ट बेटो का ड्रेसिंग सेंस कमाल का लग रहा था।इसके साथ ही जहां ओर एक इसाबेल के जीजू यानी विक्की कौशल ने हाफ स्लीव्स वाली वाइट टी शर्ट के साथ पैंट पहना था। तो वहीं दूसरी ओर सन्नी कौशल सफेद लूज टी शर्ट के साथ ब्लू पेंट में नजर आए। दोनों का ही आउटफिट कंफर्ट और होली जैसे फेस्टिवल के लिए परफेक्ट लग रहा था।

टिप्पणियां (0)