कल सुबह शहर में 5:00 से 8:30 तक मैराथन का आयोजन:इन इलाकों में जाने से बचें:
संवाददाता
21 February 2026
अपडेटेड: 4:09 PM 0stGMT+0530
वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रबंध:
मध्य प्रदेश भोपाल/
टीटी नगर स्टेडियम से मिंटो हॉल लेक व्यू रोड वीआईपी रोड, लालघाटी होते हुए रविवार को मैराथन गुजरने वाली है। इसमें सैकड़ो प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं । ऐसे में रविवार सुबह 5:00 से लेकर सुबह 8:30 बजे तक शहर के कई रूटों पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। यातायात विभाग ने इस संबंध में रूट डायवर्जन का प्लान भी जारी किया है।
कौन-कौन से रूट रहेंगे प्रभावित:
टी टी नगर स्टेडियम से नानके पेट्रोल पंप तिराहा ,रोशनपुरा चौराहा ,मिंटो हॉल ,पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, सातवीं बटालियन तिराहा, खटलापुरा, मछली घर ,केएन प्रधान तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, हिंदी भवन, स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल ,भारत माता चौराहा ,23 वीं बटालियन, मछली घर,
भदभदा चौराहा से वापस पॉलिटेक्निक चौराहा, किलोल पार्क चौराहा, भारत भवन ,होटल रंजीत, लेक व्यू, वन विहार गेट से वापस किलोल पार्क दरगाह, राजाभोज सेतु, राजा भोज मूर्ति ,कर्बला चौराहा, कोहेफिजा चौराहा, खानू गांव चौराहा, नूरेअस सबाह पैलेस, लालघाटी चौराहा से वापस पॉलिटेक्निक चौराहा, खटलापुरा, मिंटो हॉल ,निनके पेट्रोल पंप, तरुण पुष्कर चिनार पार्क, व्यापम चौराहा से वापस नानके पेट्रोल पंप होते हुए तात्या टोपे स्टेडियम तक आवाजाही वाले मुख्य मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
इस रूट से हो सकेगी आवाजाहीः
शहर से देवास-सीहोर इन्दौर की ओर आवागमन करने वाले वाहन भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड़, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा – मुबारकपुर चैराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
भोपाल शहर से ब्यावरा राजगढ़ की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरि, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करोंद चौराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।
राजा भोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन एमपी नगर, कोर्ट चौराहा, कन्ट्रोल रूम, पीएचक्यू तिराहा, तलैया तिराहा, हमीदिया रोड, रॉयल मार्केट, लालघाटी होकर आवागमन कर सकेंगे।