कांग्रेस नेता  प्रियंका गांधी वाड्रा का होने जा रहा है प्रमोशन……

khabar pradhan

संवाददाता

30 December 2025

अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530

कांग्रेस नेता  प्रियंका गांधी वाड्रा का होने जा रहा है प्रमोशन……

प्रियंका गांधी बनने जा रहीं हैं सास…., वायनाड से सांसद और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट मैथ्यू के बेटे रेहान ने ढूंढ़ ली है अपने लिए दुल्हन…. अब कौन है प्रियंका गांधी की होने वाली बहू …कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली समधन ….और दोस्ती से रिश्तेदारी तक की पूरी इनसाइड स्टोरी क्या है,…

तो राजस्थान के रणथम्भौर में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की औपचारिक सगाई होने वाली है…. बताया जा रहा है कि रेहान ने अवीवा बेग को कल प्रपोज किया था. दोनों परिवार जल्द ही शादी की तारीख भी तय करने वाले हैं…..रेहान वाड्रा की सगाई दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग के साथ सगाई हुई है. दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद बेहद ही व्यक्तिगत समारोह में ये प्रपोज कार्यक्रम हुआ….रेहान और अवीवा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं….स्कूल में भी वो साथ साथ पढ़े हैं….

आईए जानें कौन है अवीवा बेग:

अवीवा पेशे से फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं. वह राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं……उन्होंने अपनी प्री एजुकेशन दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की और उसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की. वह देशभर में अपनी फोटोग्राफी के जरिए अनकही कहानियों को कैमरे में कैद करती हैं…..उनका एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है. जिसका नाम है एटेलियर 11 ….ये भारत की एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ काम करती है. की हैं.

रेहान वाड्रा भी है फोटोग्राफी के शौकीन:

रेहान वाड्रा भी एक विज़ुअल आर्टिस्ट हैं जो दस साल की उम्र से अपने कैमरे के लेंस से दुनिया को कैप्चर कर रहे हैं. मुंबई के कोलाबा में एक कंटेम्पररी आर्ट गैलरी, एक आर्ट हाउस है… उनके पोर्टफोलियो में वाइल्डलाइफ़, स्ट्रीट और कमर्शियल फ़ोटोग्राफ़ी शामिल है….. एक बार 2017 में स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान उनकी आंख में चोट लग गई थी……रेहान ने अंधेरे को अपने इमैजिनेसन से फोटोग्राफी में उतारा…..इस प्रदर्शनी में रेहान वाड्रा ने बताया कि आंखों के एक्सीडेंट के बाद मैंने बहुत सारे ब्लैक एंड व्हाइट शूट करना शुरू कर दिया. चीज़ों को देखने का नज़रिया बदल गया फोटोग्राफी रेहान का बचपन का पैशन रहा है…और शायद यही वजह रही कि अवीवा और रेहान दोनं साथ आ गये और अब उनकी शादी भी होने जा रही है….

प्रियंका गांधी की नई भूमिका:

अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जल्द ही एक नई भूमिका में नजर आने वाली हैं. खास बात ये है कि प्रियंका की होने वाली समधन उनकी बेस्ट दोस्त भी रही हैं. उनकी समधन का नाम नंदिता बेग है और वो इंटीनियर डिजाइनर हैं. आपको बता दें कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का इंटीनियर डिजाइन नंदिता बेग और प्रियंका ने मिलकर किया था.  कल रात दोनों परिवारों की मौजूदगी में रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया. सगाई का भव्य समारोह रणथम्भौर में होगा, दोनों की शादी कुछ महीनों बाद होगी….जिसकी डेट अभी फाइनल नहीं है…..रेहान की मंगेतर अवीवा के पिता इमरान बेग व्यवसायी हैं और मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के घर शहनाई बजने वाली है.  प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा संग इंगेजमेंट हो गई है. सूत्रों का कहना है कि रेहान और अवीवा की शादी राजस्थान के रणथंभौर में होगी…. प्रियंका गांधी का परिवार दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सवाई माधोपुर पहुंचेगा. प्रियंका गांधी रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग में ठहरेंगी. प्रियंका के भाई और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भी रणथंभौर आने की संभावना है. गाँधी-वाड्रा परिवार रणथंभौर में नये साल का जश्न भी मनाएगा. प्रियंका गांधी परिवार के साथ जिस सुजान शेर बाग होटल में ठहरेंगी, वो अपने टेंटेड सुइट और विला के लिए मशहूर है…तो ये तय है कि नये साल 2026 में प्रियंका के घर शहनाई बजने जा रही है….

टिप्पणियां (0)