कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का मामला

khabar pradhan

संवाददाता

23 February 2026

अपडेटेड: 2:10 PM 0rdGMT+0530

घरेलू विवाद ने लिया कानूनी रूप, पुलिस ने शुरू की जांच
भोपाल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। राजधानी में सामने आए इस हाईप्रोफाइल घरेलू विवाद ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज कर दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी ने लगाया मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप
शिकायतकर्ता शिखा सिंह, जो बैंक मैनेजर हैं, ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि आरोपी ने मारपीट की और दहेज को लेकर मानसिक दबाव बनाया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की गई और विरोध करने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया।

तलाक नोटिस के बाद दर्ज हुई शिकायत, नेता का दावा
महेंद्र सिंह चौहान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तलाक का नोटिस दिए जाने के बाद यह शिकायत दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि यह पारिवारिक विवाद है और आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं।

पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, मामला बना चर्चा का विषय
महेंद्र सिंह चौहान पूर्व में सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर 2013 में बुधनी सीट से चुनाव लड़े थे और बड़े अंतर से चुनाव हार गए थे l वे पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियां (0)