किसान चौपाल के दौरान शहर में ट्रैफिक बेहाल: जाम से जूझते रहे लोग

khabar pradhan

संवाददाता

25 February 2026

अपडेटेड: 1:36 PM 0thGMT+0530

भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस की किसान चौपाल के चलते शहर के कई हिस्सों में दिनभर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुए ट्रैफिक डायवर्जन के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई प्रमुख मार्गों पर शाम तक लंबा जाम लगा रहा।

स्कूल बसें नहीं पहुंचीं, बच्चों को पैदल जाना पड़ा
जाम की स्थिति इतनी खराब रही कि कई जगहों पर स्कूल बसें समय पर नहीं पहुंच सकीं। इसके चलते कई बच्चों को पैदल स्कूल जाना पड़ा। वहीं ऑफिस और अन्य काम से निकलने वाले लोगों को भी घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा।

मुख्य चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें
पॉलिटेक्निक चौराहा, डीपीओ चौराहा, माता मंदिर चौराहा और प्लेटिनम प्लाजा चौराहा सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। कई जगह लोग वैकल्पिक मार्ग खोजते नजर आए, जबकि कुछ लोगों ने फुटपाथ के रास्ते वाहन निकालने की कोशिश की।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी बनी रही जाम की स्थिति
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी ट्रैफिक सामान्य होने में समय लगा। माता मंदिर चौराहे से न्यू मार्केट तक लंबे समय तक वाहनों की कतार लगी रही और लोगों को राहत देर शाम के बाद ही मिल सकी।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभावित दौरे को देखते हुए सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिसके कारण कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।

टिप्पणियां (0)