किसान महाचौपाल को लेकर ट्रैफिक बदला, कई रास्ते रहेंगे बंद

khabar pradhan

संवाददाता

24 February 2026

अपडेटेड: 11:57 AM 0thGMT+0530

जवाहर चौक पर मंगलवार को होने वाली किसान महाचौपाल के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस आयोजन में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे, वहीं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां की गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन इलाकों में जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।

सुबह 10 बजे से जवाहर चौक और आसपास के क्षेत्रों में यातायात आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा। किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार डिपो चौराहा से पी एंड टी या पॉलिटेक्निक चौराहा होकर आवागमन किया जा सकेगा l प्लैटिनम चौराहा से आने वाले वाहन माता मंदिर या टीटी नगर मार्ग का उपयोग करेंगे l रंग महल से आने वाले वाहन बाढ़ गंगा या माता मंदिर होकर जाएंगे l एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को कंट्रोल रूम तिराहा, पीएचक्यू, लिली टॉकीज़, तलैया भारत टॉकीज, हमीदिया रोड और लालघाटी होकर जाने के लिए कहा गया है l आपातकालीन सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा न आए l प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात कंट्रोल रूम से संपर्क करें। सहायता और जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0755-2677340 और 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा है कि लोगों का सहयोग मिलने से व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित की जा सकेगी।

टिप्पणियां (0)