कुंभ की समाप्ति के साथ नहीं रुका श्रद्धालुओं का सैलाब
संवाददाता
27 February 2025
अपडेटेड: 7:23 AM 0thGMT+0530
यूपी के सीएम सहित डिप्टी सीएम आज पहुंचेंगे प्रया
कुंभ की हुई समाप्ति:
मोदी ने लिखा- युग परिवर्तन की आहट, सैकड़ों साल की गुलामी की मानसिकता तोड़ी
45 दिन तक चले महाकुंभ का समापन हो चुका है। हालांकि, आज भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। कारें संगम तक जा रही हैं। मेले में दुकानें भी लगी हैं।
पीएम ने साझा किए कुंभ को लेकर विचार:
महाकुंभ के समापन पर पीएम मोदी ने ‘एकता का महाकुंभ-युग परिर्वतन की आहट’ शीर्षक से ब्लॉग लिखा। इसमें उन्होंने कहा- एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। जब एक राष्ट्र की चेतना जागृत होती है। जब वो सैकड़ों साल की गुलामी की मानसिकता के सारे बंधनों को तोड़कर नव चैतन्य के साथ हवा में सांस लेने लगता है तो ऐसा ही दृश्य उपस्थित होता है, जैसा हमने महाकुंभ में देखा।
उन्होंने आगे कहा- इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था। मैं प्रार्थना करता हूँ मां गंगा से… मां यमुना से…मां सरस्वती से… हे मां हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो क्षमा करिएगा। श्रद्धालुओं की सेवा में भी कुछ कमी रह गई हो, तो मैं जनता जनार्दन का भी क्षमाप्रार्थी हूं।”
उन्होंने कहा- सीएम योगी के नेतृत्व में शासन, प्रशासन और जनता ने मिलकर, इस एकता के महाकुंभ को सफल बनाया। केंद्र हो या राज्य, यहां ना कोई शासक था, ना कोई प्रशासक था, हर कोई श्रद्धा भाव से भरा सेवक था।
प्रयागराज पहुंचे रेल मंत्री:-
रेल मंत्री गुरुवार को अश्विनी वैष्णव प्रयागराज जंक्शन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी प्रयागराज जाएंगे।
योगी दोपहर में गंगा पंडाल में पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और नाविकों को सम्मानित करेंगे। योगी और मंत्रियों के कार्यक्रम को देखते हुए कई रास्तों पर पुलिस ने आज भी बैरिकेडिंग कर रखी है। गाड़ियों को मेला क्षेत्र के पास बनी पार्किंग में रोका जा है।
बुधवार को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान था। इस दौरान 1.53 करोड़ ने डुबकी लगाई। वहीं, पूरे महाकुंभ आयोजन के दौरान रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया
संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बेमेतरा छत्तीसगढ़ में कहा- महाकुंभ का समापन अमावस्या की पूर्णिमा के दिन हुआ था। अभी जो महाकुंभ चल रहा है, वह सरकारी महाकुंभ था।
असली कुंभ माघ महीने में होता है। माघ महीने की पूर्णिमा के दिन ही इसका समापन हुआ था। माघ महीने की पूर्णिमा के दिन ही सभी कल्पवासी वहां से चले गए थे। तभी कुंभ का समापन हुआ था।
प्रयागराज में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- 16 हजार से अधिक ट्रेनें चलाई गईं। करीब 4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं को हम संगम में महाकुंभ के दर्शन के लिए ला पाए। रेलवे के सभी विभागों का समन्वय बहुत अच्छा रहा। इस पूरे 45 दिनों के महायोजन में रखरखाव की कोई समस्या नहीं आने दी गई। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में विशेष ध्यान रखा गया कि सब जगह श्रद्धालुओं को भीड़ की तरह ना समझकर उनकी श्रद्धा को समझा जाए। विभिन्न सरकारों और रेलवे का जो आपसी समन्वय रहा उससे भी बहुत लाभ मिला। हम सभी व्यवस्थाओं का विश्लेषण करेंगे और रेलवे के जो संचालन मैनुअल हैं, उसमें स्थायी परिवर्तन लाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रयागराज जंक्शन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। रेलवे के अफसरों और कर्मचारियों को वह सम्मानित करेंगे।
योगी और मंत्रियों के कार्यक्रम को देखते हुए कई रास्तों पर पुलिस ने आज भी बैरिकेडिंग लगा रखी है। गाड़ियों को मेला क्षेत्र के पास बनी पार्किंग में रोक रही है।
45 दिनों तक लाउडस्पीकर पर जो आवाज महाकुंभमें गूंजती रही, उससे भास्कर रिपोर्टर आशीष राय ने बात की। होमगार्ड डिपार्टमेंट में कार्यरत हरिश्चंद्र पिछले 45 दिनों से लगातार 8 से 10 घंटे संगम नोज पर बिछड़े हुए लोगों को मिलवाने के लिए अनाउंसमेंट कर रहे हैं। वह 2001 से लगातार हर कुंभ मेले और माघ मेले में भूले-बिछड़े को मिलवाने का काम कर रहे है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रयागराज जंक्शन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। रेलवे के अफसरों और कर्मचारियों को वह सम्मानित करेंगे।
प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि यहां की अस्थायी व्यवस्था ठीक से और सुरक्षित रूप से हटा दी जाए। संगम घाट पर पूरे साल श्रद्धालु आते हैं और हम वहां सुरक्षा और सफाई सुनिश्चित करते हैं। पूरे महाकुंभ काल में 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-महाशिवरात्रि के दिन भव्य, दिव्य महाकुंभ का समापन हुआ है। 144 वर्षों के बाद ऐसे दुर्लभ संयोग के कारण पूरे देश और दुनिया में एक अलग तरह का आकर्षण था। पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ पर्व को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए।
महाकुंभ में हुए एक दुखद हादसे के कारण कुछ लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जो घायल हुए थे, वे ठीक होकर वापस चले गए, वे सदैव स्वस्थ रहें ऐसी प्रार्थना करता हूं।
प्रयागराज में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- 16 हजार से अधिक ट्रेनें चलाई गईं। करीब 4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं को हम संगम में महाकुंभ के दर्शन के लिए ला पाए। रेलवे के सभी विभागों का समन्वय बहुत अच्छा रहा। इस पूरे 45 दिनों के महायोजन में रखरखाव की कोई समस्या नहीं आने दी गई। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में विशेष ध्यान रखा गया कि सब जगह श्रद्धालुओं को भीड़ की तरह ना समझकर उनकी श्रद्धा को समझा जाए। विभिन्न सरकारों और रेलवे का जो आपसी समन्वय रहा उससे भी बहुत लाभ मिला। हम सभी व्यवस्थाओं का विश्लेषण करेंगे और रेलवे के जो संचालन मैनुअल हैं, उसमें स्थायी परिवर्तन लाने की भी व्यवस्था की जाएगी।
13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ महाकुंभ, प्रयागराज में 26 फरवरी महाशिवरात्रि की तिथि तक कुल 45 दिनों में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व है-अविस्मरणीय है।
महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे आयोजन को महासलामी दी है। बुधवार दोपहर वायुसेना के विमानों की तेज गर्जना सुन श्रद्धालुओं ने आसमान की ओर देख गर्व और उत्साह से तालियां बजानी शुरू कर दी। इस दौरान लोग जय श्री राम, हर हर गंगे, हर हर महादेव के साथ मोदी-योगी के भी जयकारे लगाने लगे