कुबेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा 14 फरवरी से:सीहोर के कुबेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी तक नहीं होगा रुद्राक्ष वितरण:
संवाददाता
13 February 2026
अपडेटेड: 5:13 PM 0thGMT+0530
सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला:
कुबेश्वर धाम मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित है । और इस मंदिर के प्रमुख पंडित प्रदीप मिश्रा जी हैं । यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है
मध्य प्रदेश के सीहोर के कुबेश्वर धाम में 14 फरवरी से 20 फरवरी तक होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा से पहले प्रशासन ने 12 फरवरी से ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है।
कल पहले दिन भीड़ काफी सीमित रही। किंतु आयोजन से दो दिन पहले ही करीब 20 हजार श्रद्धालु कुबेश्वर धाम पहुंच चुके हैं।
विठुलेश सेवा समिति ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी से 15 मार्च तक रुद्राक्ष वितरण बंद रहेगा। यह महोत्सव 14 फरवरी से 20 फरवरी के दौरान भी रुद्राक्ष का वितरण नहीं किया जाएगा।
यह निर्णय भीड़ की नियंत्रित रखने और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।
सीहोर के कुबेश्वर धाम में पहली बार 8 फीट चौड़ा और ढाई किलोमीटर लंबा पैदल कॉरिडोर बनाया गया है। जिससे श्रद्धालु सीधे पंडाल और मंदिर परिसर तक पहुंच सकेंगे।
इस कुबेश्वेश्वर धाम में 1235 जवान भी तैनात किए गए हैं।
कुबेश्वर धाम पर वाहनों के लिए व्यवस्था की गई है। जिससे जाम की स्थितियां ना बन सके। छोटे वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। भोपाल से इंदौर जाने वाले वाहनों के लिए भी व्यवस्था जमाई गई है।
इसके अलावा रुद्राक्ष महोत्सव और महाशिवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सीहोर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।
21 जोड़ी मेल एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का अस्थाई ठहराव किया गया है।
13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक दिया जाएगा।
