कुलभूषण जाधव पर पलटा पाकिस्तान…

khabar pradhan

संवाददाता

21 April 2025

अपडेटेड: 1:17 PM 0stGMT+0530

पाकिस्तान में जासूसी के आरोपों में मौत की सजा पाए भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान ने फिर से दोहरा चरित्र दिखाया है। पाकिस्तान ने जाधव के परिवार से उनकी सजा के खिलाफ अपील का अधिकार भी छीन लिया ।2019 में इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस ने जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें काउंसलर एक्सेस देने का आदेश दिया था ।अब पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है कि जाधव को अपील का अधिकार नहीं दिया गया है ,क्योंकि यह सैन्य अदालत का फैसला है ।इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस का फैसला सिर्फ काउंसलर एक्सेस तक ही सीमित था।

टिप्पणियां (0)