केरल कांग्रेस ने लगाए प्रीति जिंटा पर बीजेपी समर्थन के आरोप
संवाददाता
25 February 2025
अपडेटेड: 3:10 PM 0thGMT+0530
बोले बीजेपी समर्थन से एक्ट्रेस ने माफ कराया 18 करोड़ का लोन
कांग्रेस पार्टी की केरल यूनिट ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि प्रीति जिंटा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जोड़ा, जिसमें रिश्वतखोरी का आरोप लगाया और कहा कि एक्ट्रेस ने अपने 18 करोड़ का लोन माफ करवा लिया।
भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ दिन पहले न्यू इंडिया कॉर्पोरेटिव बैंक पर बैन लगा दिया था। जिससे ग्राहकों को कैश निकालने के लिए भी अनुमति नहीं दी गई थी। इस एक्शन के बाद न्यू इंडिया कॉर्पोरेटिव बैंक के बाहर अफरातफरी देखने को मिली थी। जिसके बाद जांच में 122 करोड़ का स्कैम समाने आया था।जिसके बाद अब इस बैंक से एक और विवाद जोड़ा जा रहा है, जो बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के 18 करोड़ रुपये लोन को लेकर है।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी की केरल यूनिट ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि प्रीति जिंटा को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा, जिसमें रिश्वतखोरी का आरोप लगाया।कांग्रेस केरल की पोस्ट में लिखा गया कि प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बीजेपी को दे दिया और 18 करोड़ रुपये का लोन माफ करवा लिया है और पिछले हफ्ते बैंक डूब गया। अब डिपॉजिटर्स अपने पैसों के लिए रोड पर हैं।
एक्स पर पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने दिया जवाब:
वहीं इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट खुद संचालित करती हैं और उन्होंने फर्जी खबरों को बढ़ावा देने के लिए पार्टी की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि किसी ने भी मेरे लिए कुछ भी या कोई लोन माफ नहीं किया है। मैं हैरान हूं कि एक राजनीतिक पार्टी या उनके प्रतिनिधि मेरे नाम और तस्वीरों का उपयोग करके फर्जी खबरों को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक रिकॉर्ड के लिए लोन लिया गया था और 10 साल पहले ही पूरी तरह से चुकाया गया था। उम्मीद है कि अब आगे से किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं होगी। जिसके बाद मनीलाइफ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रांच मैनेजर की जानकारी के बिना 25 करोड़ रुपये तक के कॉर्पोरेट लोन स्वीकृत किए गए, जिनमें से कई कथित तौर पर फंड डायवर्जन के कारण एक साल के भीतर गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) में बदल गए।
प्रीति जिंटा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, कि मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद ऑपरेट करती हूं और मुझे फर्जी खबरों को बढ़ावा देने के लिए आप पर शर्म आती है। किसी ने मेरा कुछ भी या कोई लोन माफ नहीं किया है. मैं हैरान हूं कि एक राजनीतिक दल या उसका प्रतिनिधि मेरे नाम और छवि का उपयोग करके फर्जी खबरों को बढ़ावा दे रहा है। मैंने बैंक से एक लोन लिया गया था, जिसे पूरी तरह से वापस भी कर दिया गया, और ये बात 10 साल पुरानी बात है। आशा है कि यह स्पष्ट हो जाएगा और भविष्य में कोई गलतफहमी भी नहीं होगी।