13 अप्रैल 2026
नारियल पानी आमतौर पर मीठा, ठंडक देने वाला होता है । गर्मी के मौसम में नारियल पानी की मांग भी बढ़ जाती है। गर्मियों में ठंडा और मीठा नारियल पानी पीना हर किसी को पसंद होता है।
लेकिन कई बार नारियल खरीदते समय कुछ नारियल में ज्यादा पानी निकलता है मीठा भी होता है किंतु कुछ नारियल में से पानी कम निकलता है। और स्वाद भी हल्का होता है। नारियल खरीदते समय अंदर का पानी मीठा होगा या फीका होगा। यह समझ नहीं आता ।
तो सही नारियल का चुनाव कैसे करें आईये समझते हैं।
1..सबसे पहले तो नारियल खरीदते समय उसके बाहरी रंग पर ध्यान देना चाहिए आमतौर पर हल्के हरे या हल्की पीले रंग का नारियल पानी ज्यादा मीठा और ताजा माना जाता है। उस नारियल में पानी भी भरपूर मात्रा में होता है।
वही बहुत ज्यादा हरा या सूखा दिखने वाला नारियल में पानी भी कम होता है और उसका स्वाद भी हल्का हो सकता है। इसलिए हमेशा ताजगी वाला चमकदार रंग देखकर ही नारियल चुनना बेहतर होता है।
2. नारियल का पानी मीठा हो उसका एक और आसान तरीका उसका वजन भी होता है । जब हम नारियल हाथ में उठाते हैं तो वह भारी महसूस होता है। इसका मतलब उसमें पानी अच्छी मात्रा में मौजूद हो सकता है। ज्यादा वजन होगा उसमें ज्यादा पानी होगा और उसका स्वाद भी अक्सर ज्यादा मीठा और ताजा होगा।
यदि वजन में नारियल हल्का होगा तो कई बार अंदर से सुखा या कम पानी वाला नारियल निकल सकता है। इसलिए नारियल खरीदते समय नारियल को उठाकर उसके वजन का आकलन कर ले।
3. नारियल की गुणवत्ता की पहचान उसकी सतह देखकर भी की जा सकती है। यदि नारियल की बाहरी सतह मुलायम और ताजी दिख रही है तो वह नया होता है उस पर ज्यादा दाग सूखापन यदि काले निशान नजर आए तो हो सकता है कि नारियल ज्यादा पुराना हो। वैसे नारियल का पानी कई बार खट्टा एकदम बेस्वाद वाला हो सकता है। इसलिए हमेशा साफ और ताजा दिखने वाला नारियल चुनना ही सही होता है।
4..इसके अलावा नारियल का अगर ऊपर का हिस्सा थोड़ा नुकीला हो और साफ दिखता हो तो यह संकेत है कि उसमें पानी ज्यादा और मीठा होगा । यदि नारियल का ऊपरी हिस्सा ज्यादा सुखा व सिकुड़ा हुआ हो तो ऐसा नारियल काफी समय से रखा हुआ हो सकता है और उसमें पानी कम होने की संभावना हो सकती है।
5.. इसके अलावा नारियल को उठाकर यदि उसे हिलायें तो पानी की आवाज साफ सुनाई देती है । इसका मतलब उसमें पानी अच्छी मात्रा में मौजूद है और नारियल ताजा हो सकता है। यानी पानी हिलाने की आवाज से पानी की मात्रा का आकलन किया जा सकता है।


Leave a Reply