कोटा में कार मैकेनिक पर बदमाशों ने बोला हमला

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 12:01 PM 0thGMT+0530

कोटा में कार मैकेनिक पर बदमाशों ने बोला हमला

छोटे विवाद के चलते कार मैकेनिक को उतरा मौत के घाट

छोटे विवाद के चलते कार मैकेनिक को उतरा मौत के घाट

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में अहिंसा सर्किल पर गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में कार सवार शातिरों ने एक कार मैकेनिक, सुरेंद्र यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी है। वही साथ ही वर्कशॉप मालिक इश्तिहाक अहमद, जो बीच-बचाव करने आए थे, को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जानते हैं घटना के बाद पहुंची पुलिस ने क्या एक्शन लिया है।

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में अहिंसा सर्किल पर कुछ बात को लेकर कार में सवार बदमाशों ने एक कार मैकेनिक की चाकू मार कर हत्या कर दी है। कार के वर्कशॉप मालिक के हाथ पैर तोड़ दिए गए। घटना के बाद से महावीर नगर थाना इलाके में सनसनी फैली हुई है। रात 9:30 बजे के करीब यह वारदात बदमाशों ने अंजाम दी।

शुरुआती जांच पड़ताल में सामने आया कि गाड़ी साइड में हटाने को लेकर विवाद हुआ था। बदमाशों ने मैकेनिक सुरेंद्र यादव पर ताबड़तोड़ चाकू से जानलेवा हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। वही मृतक सुरेंद्र यादव श्रीनाथपुरम सेक्टर-सी का रहने वाला था, बीच बचाव करने में आए वर्कशॉप मालिक पर भी डंडे सरियों से हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। खून हुए मैकेनिक सुरेंद्र यादव और वर्कशॉप मालिक को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

वर्कशॉप मालिक इश्तिहाक अहमद ने बताया कि वर्कशॉप के पास चाय थड़ी लगी है। जहां लोग चाय पीने आते हैं। वही रात को वर्कशॉप बंद करने की तैयारी में थे। वह खुद कार को बैक में ले रहा था। वहां एक गाड़ी खड़ी हुई थी। साथ ही मैकेनिक सुरेंद्र ने गाड़ी साइड में करने को बोला जैसे सुरेंद्र गाड़ी को साइड में करने लगा, कार सवार चार पांच युवक आए, उन्होंने आते ही गाली गलोज करना शुरू कर दी।

सुरेंद्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। सुरेंद्र के पीठ, पसलियों, गर्दन में चाकू मारे गए। वारदात की सूचना मिलने पर महावीर नगर थाना, आरकेपुरम थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी मनीष शर्मा ,एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। डीएसपी मनीष शर्मा ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गाड़ी साइड में हटाने की बात को लेकर विवाद हुआ था और बदमाशों ने चाकू गोद कर सुरेंद्र की हत्या कर दी। कार वर्कशॉप मालिक को घायल कर दिया। यह वारदात रात 9:30 के करीब हुई।

टिप्पणियां (0)