क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर झांसा देकर युवक से 1.21 लाख की धोखाधड़ी :
संवाददाता
13 January 2026
अपडेटेड: 4:51 PM 0thGMT+0530
भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
साइबर ठगों ने फोन करके खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्मचारी बताया और युवक से 1 लाख 21 हजार 214 रुपए की ठगी कर ली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शिकायत जांच शुरू कर दी है।
बातों में उलझा कर पैसे निकाले:
कमला नगर निवासी तेजेंद्र सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा दिया और उसे बातों में उलझा कर आरोपी ने क्रेडिट कार्ड जारी करने के नाम पर ओटीपी मांगा।
जैसे ही तेजेंद्र सिंह ने युवक को ओटीपी दिया। कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से 1लाख 21हजार 214 निकल गए। जैसे ही तेजेंद्र सिंह के खाते से पैसे कटने का मैसेज आया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ ।उसने तुरंत बैंक से संपर्क किया और फिर कमला नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।