खग्रास चंद्र ग्रहण आज: भोपाल में दिखेगा सिर्फ 25 मिनट ‘ब्लड मून ‘
संवाददाता
3 March 2026
अपडेटेड: 12:32 PM 0rdGMT+0530
3 मार्च 2026:
खग्रास चंद्र ग्रहण आज मंगलवार को रहेगा ।इस वर्ष का यह पहला चंद्र ग्रहण है यह दोपहर 3:30 से शुरू होकर शाम 6:45 तक रहेगा। खास बात यह है कि चंद्रमा हल्के लाल या तांबे के रंग का ब्लड मून जैसा नजर आ सकता है । भोपाल में केवल 25 मिनट यानी शाम 6:22 को चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण समाप्त के बीच में दिखेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 6:20 से शुरू होते ही मंदिर के पट बंद कर दिया जाएंगे जो शाम को ग्रहण समाप्त होने के बाद खुलेंगे। सूतक और ग्रहण काल में भोजन करना देव प्रतिमाओं का स्पर्श करना वर्जित होता है । ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकले रोगी बालक और वृद्धि ग्रहण से 3 घंटे पहले तक भोजन कर ले इसमें वह दवा का सेवन कर सकते हैं।
गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद ही शाम की पूजा आरती होगी।
ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 3:20 से हो रहा है जिसमें ग्रहण का मध्यकाल 5:04 रहेगा और मोक्ष कल शाम 6:45 होगा।
पंडितों के अनुसार भोपाल में यह ग्रहण ग्रसित अवस्था में दिखाई देगा भारत के साथ यह पूर्वी एशिया ऑस्ट्रेलिया प्रशांत महासागर अमेरिका आदि देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण कब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा एक साथ सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा में पड़ती है।