खाड़ी देशों में फंसे मध्य प्रदेश के निवासियों की मदद के लिए आगे आई मोहन सरकार: हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर किया जारी:
संवाददाता
5 March 2026
अपडेटेड: 11:06 PM 0thGMT+0530
5 मार्च 2026:
खाड़ी देशों के तनाव के बीच एमपी के लोगों के लिए मोहन सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर:
इजराइल ईरान तनाव के बीच खाड़ी देशों में रहने वाले मध्य प्रदेश के लोगों के लिए राज्य सरकार ने दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में एक कंट्रोल रूम बनाया है और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है । जहां से लोग आपातकाल स्थितियों में सरकार से संपर्क कर सकते हैं । इस कंट्रोल रूम का नंबर और ईमेल के जरिए लोग सरकार से मदद मांग सकते हैं । यह कंट्रोल रूम उन लोगों के लिए है जो खाड़ी देशों में पढ़ाई करने ,काम करने या बिजनेस या किसी और वजह से वहां रह रहे हैं। यदि किसी को भी मदद की जरूरत हो तो सीधे इस कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो भारत सरकार और अन्य एजेंसियों से भी संपर्क किया जाएगा और उनकी मदद दिलवाने में मदद की जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश की नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है और इसी वजह से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके जरिए मध्य प्रदेश के निवासियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यह हेल्पलाइन नंबर है 011-2677 2005
और WhatsApp number है –98 189 63273
ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com
दरअसल ईरान के दुबई पर हमले के बाद वहां कई लोग खाडी के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए हैं । हालांकि कुछ लोग अब भारत लौट भी आए हैं। और कुछ लोगों ने वीडियो जारी कर सरकार से मदद मांगी है । सरकार के इस कदम से खाड़ी देशों में रह रहे लोगों को राहत मिलेगी।
मध्य प्रदेश की सरकार ने मिडिल ईस्ट में फंसे हुए समस्त प्रदेशवासियों से या अपील की है की आवश्यकता पड़ने पर संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।