गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर में हुए कई आयोजन:
संवाददाता
26 January 2026
अपडेटेड: 7:06 PM 0thGMT+0530
इंदौर में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने फहराया तिरंगा:
77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर तिरंगा फहराया गया।
इस मौके पर इंदौर में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने नेहरू स्टेडियम में तिरंगा फहराया।
उन्होंने कहा इंदौर में ये कार्यक्रम बहुत ही गरिमामय होता है। उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों और इंदौर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।
उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेशों का वाचन किया और परेड की सलामी ली । इसके बाद हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
गणतंत्र दिवस पर परेड की सलामी:
उन्होंने कार्यक्रम में आरएपीटीसी, विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनी, जिला पुलिस जिसमें महिला और पुरुष होमगार्ड ,यातायात पुलिस, एनसीसी स्काउट गाइड, रेड क्रॉस, सीपीसी और सृजन दल सहित कई प्लाटून ने परेड की।
और सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई ने परेड का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में विविध शासकीय विभागों की झांकियां भी निकाली गई।
इंदौर महापौर और कलेक्टर ने भी फहराया तिरंगा:
इंदौर के नगर निगम मुख्यालय पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तिरंगा फहराया।
इसका इसके अलावा संभागायुक्त मुख्यालय पर संभागायुक्त सुदाम पी खाड़े ने और कलेक्ट्रेट में कलेक्टर शिवम वर्मा ने तिरंगा फहराया। राजवाड़ा में किन्नर समुदाय द्वारा पहली बार तिरंगा फहराया गया।