गर्मी के दिनों में एरीका पाम को जलने से कैसे बचाएं…
संवाददाता
23 April 2025
अपडेटेड: 1:27 PM 0rdGMT+0530

गर्मी के दिनों में एरीका पाम को जलने से कैसे बचाएं:
एरिका पान एक ऐसा पौधा होता है कि इसे घर के अंदर या घर के बाहर दोनों जगह रख सकते हैं । लेकिन गर्मी के दिनों में इसकी पत्तियां झुलसने लगती है। गर्म हवाओं से पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं।
इससे बचने के लिए हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।
(1) सबसे पहले तो इसे ऐसी जगह रखें जहां पूरे दिन की धूप इस पर ना पड़े। इस घर के अंदर या सेमी शेड एरिया में रखें ।
(2)गर्मी के दिनों में पौधों को पानी की ज्यादा जरूरत होती है ।किंतु ज्यादा पानी से पौधों में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।
(3)इसके लिए गोबर के उपलों की खाद ,इसका लिक्विड फर्टिलाइजर बनाकर पौधे की मिट्टी पर इस्तेमाल करें।
(4)10 से 15 दिनों में इसे पुनः इस्तेमाल करें ।
(5)केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें ।इससे पौधा जल जाता है ।
(6)गोबर के उपलों की खाद या प्याज के छिलकों का पानी का इस्तेमाल 10 से 15 दिनों में करें ।
इसमें बहुत सारे पोषक तत्व ,एंटीऑक्सीडेंट और इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं ।इसके अलावा कैल्शियम मैग्नीशियम ,जिंक ,मैगनीज नाइट्रोजन इन सब की कमी पौधों को नहीं हो पाती ।
(7)सुबह शाम पौधे में पानी का स्प्रे करें। पौधे को ऊपर से नीचे तक नहला दें ।जिससे पत्तियों में पानी की कमी नहीं हो पाती और धूल मिट्टी भी नहीं जमती ।
(8)इसके अलावा एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं ।
एक चम्मच एप्सम सॉल्ट एक लीटर पानी में घोल लें और इस पानी का इस्तेमाल पौधे के मिट्टी में कर सकते हैं ।इसे स्प्रे बोतल में डालकर पत्तियों में स्प्रे भी कर सकते हैं। इप्सम साल्ट में मैग्नीशियम सल्फेट होता है जो पत्तियों को ग्रीन बनाने में मदद करता है।इससे पत्तियों में क्लोरोफिल की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे ग्रीन पत्तियां दिखाई देती है।
(9)यदि पौधे में फंगस की समस्या हो तो एक चुटकी हल्दी पाउडर का इस्तेमाल करें।