गुलदाउदी को कैसे रखें सहेज कर अगली सर्दी के लिए:
संवाददाता
19 February 2026
अपडेटेड: 12:22 PM 0thGMT+0530
गुलदाउदी -जो सर्दियों में भर भर कर फूल देता है:
सर्दी का मौसम खत्म हो रहा है और गर्मी की शुरुआत हो रही है । जैसे ही मौसम बदलता है ,मौसम के बदलाव के साथ-साथ मौसमी पौधे मुरझाने लगते हैं।
आज हम बात कर रहे हैं गुलदाउदी की– जो सर्दियों में भर भर के फूल देता है। लेकिन जैसे ही गर्मी आने लगती है इसमें फूल आना बंद हो जाते हैं।
अगले मौसम तक गुलदाउदी को रखें सहेज कर:
फरवरी महीने से ही गुलदाउदी में फूल आने बंद हो जाते हैं और पौधा सूख जाता है । किंतु इस पौधे के नीचे छोटे-छोटे पौधे निकलते हुए दिखते हैं। इन पौधों को छोटे से गमले में मिट्टी में लगाकर हम इसे अगले सर्दियों के लिए सहेज कर रख सकते हैं।

*यदि पौधे छोटे नहीं है तो हर भाग से चार इंच लंबी टहनी काट लें और ऊपर की चार पत्तियों को छोड़कर बाकी हटा दें । टहनी को एलोवेरा जेल में डुबोकर और गमले में बालू मिश्रित मिट्टी में लगा दें।

*वैसे तो गुलदाउदी को बीजों से भी लगाया जा सकता है किंतु अगर अच्छे और बड़े फूल चाहिए तो इसकी कटिंग लगानी चाहिए।
*15 से 20 दिन के बाद यह कटिंग लग जाती है और इसमें जड़ें निकलने लगतु हैं। किंतु कटिंग को पनपने के लिए कुछ दिन और बढ़ने देना चाहिए।
मार्च अप्रैल में इसमें थोड़ी वृद्धि हो जाती है ,इस दौरान पौधा भी बढ़ने लगता है।
*पौधे को ऊपर से काट दें और उस कटे हिस्से को भी आप गमले में लगा सकते हैं।
*मई और जून के महीने में इसे किसी छाया वाली जगह पर रखें। जहां तेज और चमकदार धूप ना आती हो।
इसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह की 3 से 4 घंटे वाली हल्की धूप पौधे को मिले।

*अब अगस्त के पहले हफ्ते में इन पौधों को निकाल कर 4 से 6 इंच के गमले में लगा ले इसकी मिट्टी तैयार करने के लिए पांच भाग मिट्टी तीन भाग रेत और दो भाग अच्छी खाद मिलाएं।
*करीब 40 दिन के बाद इन पौधों को 10 से 12 इंच के गमले में लगा सकते हैं। इसके लिए आधी मिट्टी और आधी खाद मिलाकर मिश्रण को तैयार करें।
*अब इन पौधों को सावधानी से बड़े गमले में लगे बस ध्यान रखें कि पौधे निकालते समय जड़ों की मिट्टी ना हटाएं।
*समय-समय पर हल्की प्रूनिंग और पिचिंग करते रहें । जिससे नई पत्तियां और शाखाएं निकलेंगीं। इससे पौधा घना होगा और फिर अगली सर्दियों में पूरे अक्टूबर तक इसकी प्रूनिंग करनी है।
*इस दौरान पौधे को कोई भी लिक्विड खाद पानी में मिलाकर दे सकते हैं जिससे इसकी ग्रोथ अच्छी होती है।
*नवंबर तक इसमें कई शाखाएं आ जाती है ।इसके बाद इसमें कलियां बनने लगती हैं।
*अब पूरी सर्दियों में गुलदाउदी खेलने के लिए तैयार हो जाती है और इसमें भर भर के फूल आते हैं।

