गोमांस पर हंगामा जारी- कई स्लाटर हाउस हुए बंद!
संवाददाता
14 January 2026
अपडेटेड: 7:56 PM 0thGMT+0530
मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले कई दिनों से स्लॉटर हाउस में गो मांस पर हंगामा जारी है ।कल मंगलवार को नगर निगम परिषद की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
भाजपा पार्षद देवेंद्र भार्गव ने भी कार्रवाई की मांग करते हुए इस्तीफा की घोषणा कर दी। इसी बीच निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आसंदी से व्यवस्था दी कि स्लॉटरहाउस को स्थाई रूप से बंद करने और गो मांस मिलने के मामले की शासन स्तर पर जांच कराई जाए।
निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के प्रस्ताव पर संभव युक्त संजीव सिंह ने स्लॉटरहाउस में पशुओं का चेकअप करके काटने की अनुमति देने वाले पशु चिकित्सक डॉ बेनी प्रसाद कौर को निलंबित कर दिया है । इसके बावजूद विपक्ष का हंगामा जारी रहा नेता प्रतिपक्ष शाविस्ता जकी, गुड्डू चौहान और भाजपा के देवेंद्र भार्गव जिम्मेदार अफसर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
स्लॉटर हाउस बंद करने की बात के बाद महापौर ने काफी नाराजगी दिखाई महापौर ने कहा कि यदि स्लॉटर हाउस बंद हो रहे हैं तो पूरे शहर में अवैध स्लॉटरिंग भी बंद होना चाहिए। सभी मांस खाने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने मांग की कि इस मामले में एमआईसी को भी जांच के दायरे में लाया जाए। इस पर विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।
नगर निगम स्लॉटर हाउस को मीट एक्सपोर्ट हाउस बनाने वाली लाइव स्टॉक कंपनी के पास शहर की मांस मंडी से जुड़े सभी ठेके मौजूद है। कंपनी के मालिक असलम कुरैशी ने वन विहार में जानवरों के खाने के लिए मांस सप्लाई आदमपुर रीडिंग प्लांट में मरे हुए जानवरों के अंगों को नष्ट करने सहित स्लॉटर हाउस में प्रतिदिन 1200 जानवर स्लॉटरिंग का ठेका लिया हुआ था।
भारी हंगामा के बाद निगम ने स्लॉटर हाउस बंद करने के निर्देश जारी किए। इसके बावजूद लाइव स्टॉक कंपनी के पास मांस सप्लाई करने के दो बड़े ठेके अभी तक है।
नगर निगम में निर्देश जारी कर कहा कि बुधवार से शहर की सीमा के अंदर किसी भी जानवर को नहीं काटा जाएगा । जो व्यवसाय मांस विक्रय का कार्य करते हैं ,वह जानवर को लेकर आदमपुर खंती जाएंगे, वहां मेडिकल परीक्षण के उपरांत ही स्लॉटरिंग की अनुमति प्रदान की जाएगी । शहर के अंदर यदि जानवर कटते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और प्रतिबंध लगाया जाएगा।
नगर निगम के आधुनिक स्लॉटर हाउस में असलम प्रतिदिन 1200 जानवर काटने की अनुमति के साथ काम कर रहा था ।महापौर परिषद का दावा है कि नगर निगम चुनाव होने से पूर्व ही प्रशासक की अनुमति से यह टेंडर जारी किया गया था । नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि चुनाव हो जाने के बाद भी महापौर परिषद को टेंडर की जानकारी मिल गई थी, इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों को इस चर्चा में शामिल नहीं किया गया । एम आई सी ने स्लॉटर हाउस का टेंडर छिपाकर मंजूर किया था।
नेता प्रतिपक्ष साविस्ता जकी ने कहा कि एम आई सी में संकल्प पारित होने के बाद असलम कुरैशी काम कर रहा था। उसे इतनी तादाद में जानवर काटने का काम क्यों दिया गया।
शहर की सीमा में नहीं काटेंगे जानवर:
निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि शहर को मांस मंडी बनाने का काम निगम नहीं करेगा । स्लॉटर हाउस का संचालन भविष्य में कभी नहीं होगा।