गोमांस मामला -चार्जशीट पढ़ने के लिए असलम चमड़ा के वकील ने मांगा समय:
संवाददाता
11 April 2026
अपडेटेड: 4:52 PM 0thGMT+0530
11 अप्रैल 2026- शनिवार:
मध्य प्रदेश /भोपाल/
गोमांस केस- अगली सुनवाई 6 मई को
नगर निगम के स्लॉटर हाउस से निकले गोमांस मामले में कल शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा की ओर से पेश हुए वकील ने आरोप के पत्र (चार्ज) पढ़ने और समझने लिए समय देने की मांग की। आरोपी के बचाव पक्ष ने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों का सही तरीके से अवलोकन करना जरूरी है। इस दौरान स्लॉटर हाउस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराने की भी मांग की गई । वकील के मुताबिक अभी केवल बाहर के सीसीटीवी फुटेज ही दिए गए हैं, जबकि जांच के – दौरान कई अन्य फुटेज जब्त किए गए थे। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष मौजूद रहा। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख तय की है। उल्लेखनीय
है कि स्लॉटर हाउस से निकले मांस में जांच के बाद गोमांस की पुष्टि होने पर असलम चमड़ा को गिरफ्तार किया गया था।
करीब 70 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिली, लेकिन अगले ही दिन पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत उसे दोबारा फिर गिरफ्तार कर लिया।
26 टन मांस हुआ था जब्त, जांच में हुई थी गोमांस की पुष्टि:
गोमांस तस्करी से जुड़ा हुआ यह मामला 17 दिसंबर 2025 को सामने आया था, जब स्लॉटर हाउस से निकले एक ट्रक से लगभग 26 टन मांस बरामद किया गया था। जांच के बाद इसमें गोमांस की पुष्टि हुई। मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) कोर्ट में चार्जशीट पेश कर चुकी है।