गोविंदा और सुनीता का हो रहा तलाक
संवाददाता
25 February 2025
अपडेटेड: 7:48 AM 0thGMT+0530
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते, सुनीता से ले रहे तलाक
गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें लंबे समय से सुनने को मिल रही है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि दोनों का तलाक होने वाला है। इसकी वजह गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बताया जा रहा है।
37 साल पुराने रिश्ते में आई दरार:
लंबे समय से गॉसिप गलियारों में थी। अब खबरें आ रही हैं कि गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक के फाइनल स्टेज पर हैं। दोनों ने अपनी 37 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। सुनीता बीते कुछ इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि गोविंदा उनके साथ नहीं रहते। वह मजाक में उनके अफेयर के बारे में भी बोल चुकी हैं। रूमर्स हैं कि गोविंदा और सुनीता के अलग होने की वजह एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस है। हालांकि गोविंदा या सुनीता दोनों की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
गोविंदा की पत्नी सुनीता हमेशा अपने बिंदास नेचर के लिए जानी जाती हैं। कुछ वक्त पहले जब गोविंदा को गोली लगी तब यह बात सामने आई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहते। जिसके बाद अब दोनों के तलाक के चर्चे गरम हैं। Reddit पर भी पोस्ट दिख रहा है। जिस पोस्ट में लिखा है कि गोविंदा का तलाक होने वाला है। एक रेडिट यूजर ने लखा है, ‘सुनीता रीसेंट कई इंटरव्यूज में हिंट कर चुकी हैं कि गोविंदा का अफयेर है। वह उनके फ्लैट के ऑपोजिट बंगले में रहते हैं क्योंकि उनके शेड्यूल मैच नहीं करते। उस इंसान के साथ रहना कितना एग्जॉस्टिंग होता होगा जिसके इतने अफेयर्स को माफ किया, मां और पूरे परिवार की देखभाल की और उसने बुढ़ापे पर छोड़ दिया।’ एक ओर यूजर ने लिखा है, ‘अब पता लगा कि गोविंदा को गोली क्यों लगी थी। एक कमेंट हैं, सुनीता ने जरूर उन दोनों को रंगे हाथों पकड़ा होगा।”
दो बच्चों के पेरेंट्स है गोविंदा और सुनीता:
बता दें कि गोविंदा और सुनीता दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। दोनों की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। शादी के वक्त सुनीता काफी छोटी थीं। शादी के समय गोविंदा की उम्र 18 और सुनीता की 24 साल थी। सुनीता अभी अपने बेटे यशवर्धन और टीना के साथ रहती हैं। गोविंदा उनसे अलग रहते हैं।