ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौंसले बुलंद…
संवाददाता
9 April 2025
अपडेटेड: 12:54 PM 0thGMT+0530

कार के चारों टायर खोलकर हुए रफूचक्कर
नोएडा में चोरों ने कार के चारों टायरों को गायब कर दिया है। चोरी की इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। वही एक हाउसिंग सोसायटी से यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भी इस प्रकार के चोरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, इस घटना से कार मालिकों में अलग ही टेंशन शुरू हो गई है।
यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौंसले बुलंद है। मुहल्लों में छोटे-मोटे सामान की चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन पार्किंग में खड़ी कार के चक्के गायब किए जाने का मामला अलग है। मामला नोएडा के एक हाउसिंग सोसाइटी से सामने आया है। यहां चोरी की घटनाओं में एक अजीब ही मामला सामने आया है। चोरों ने किसी घर पर धावा नही बोला है और न ही नकदी या ज्वेलेरी पर हाथ साफ किया है। पार्किंग में खड़ी गाड़ी के चारों टायरों पर बड़ी आसानी से हाथ साफ कर फरार हो गया। यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-110 की लोटस पनाश सोसाइटी की है।
नोएडा सेक्टर-110 में चोरी की वारदात ने हर किसी को परेशान कर दिया है। वही बेसमेंट पार्किंग में खड़ी कार के चारों टायर चुराए जाने की घटनार पर चर्चा हो रही है। साथ ही चोरों ने टायर चुराकर गाड़ी को ईंटों पर छोड़ दिया था। दरअसल, थाना फेज-2 क्षेत्र के लोटस पनाश सोसाइटी में चोरों ने एक कार के चारों टायर चोरी कर लिए। पीड़ित विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि यह घटना टावर-9 के बी-2 में घटित हुई है।
विवेक श्रीवास्तव मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे ऑफिस से घर लौटे थे। अपनी किया सेल्टोस कार को सोसाइटी के बेसमेंट पार्किंग में पार्क कर दी थी। बुधवार सुबह जब करीब 7:15 बजे कहीं जाने के लिए निकले तो देखा कि उनकी कार बिना टायरों के ईंटों पर खड़ी है। साथ ही टायर चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद सोसाइटी के कई लोग मौके पर पहुंच गए। वही विवेक ने स्थानीय पुलिस से घटना की शिकायत की है।
थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। वही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। विवेक ने कहा कि उन्होंने ये गाड़ी अभी डेढ़ वर्ष पहले ही खरीदी है। करीब 20 हजार किलोमीटर ही चली है। यह तक की टायर भी नए थे। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में ऐसी घटना नई है। इस लेवल की ये पहली घटना हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए है।
निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। कभी घरों में चोरी होती है तो कभी अन्य सामानों की। अब सोसाइटी के बेसमेंट पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी महफूज नहीं है। स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द शातिर चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।