*घाटे के चलते ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने 300 पत्रकारों की छंटनी की*
संवाददाता
6 February 2026
अपडेटेड: 4:10 PM 0thGMT+0530
अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने आर्थिक संकट और बढ़ते घाटे के कारण करीब 300 पत्रकारों की छंटनी करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह कदम अखबार के लगभग डेढ़ सौ साल के इतिहास में सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जा रहा है।
छंटनी से प्रभावित पत्रकारों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर का नाम भी शामिल है, जो अखबार में अंतरराष्ट्रीय मामलों के वरिष्ठ स्तंभकार रहे हैं।
इस घटना पर शशि थरूर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस निर्णय से उनका दिल टूट गया है। जानकारी के अनुसार, ईशान थरूर पिछले करीब 12 वर्षों से ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ से जुड़े हुए थे।
अखबार के कार्यकारी संपादक ने कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि यह कटौती आर्थिक दबाव और लागत कम करने के प्रयासों के तहत की गई है।