चारधाम यात्रा बुकिंग के नाम पर एडीजे से 1.07 लाख रुपए की ठगी:
संवाददाता
4 April 2026
अपडेटेड: 4:54 PM 0thGMT+0530
4 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश /जबलपुर/
जबलपुर /
ट्रैवल कंपनी बनकर भेजे पंजीयन दस्तावेज:
चारधाम यात्रा के लिए कार और हेलीकॉप्टर बुकिंग कराने के नाम पर साइबर ठगों ने जिला कोर्ट के एडीजे प्रमेंद्र कुमार सिंह से 1 लाख 7 हजार रुपए ठग लिए। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर यात्रा पैकेज का विज्ञापन देकर खुद को ट्रैवल कंपनी संचालक बताया । और साथ ही उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड का कर्मचारी भी बताया। भरोसा जीतने के लिए फर्जी पंजीयन व बुकिंग दस्तावेज भेजे गए। उनके कहने पर 17 मार्च को 45,900 और 20 मार्च को 61,893 रुपए एक यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर किए गए। रकम मिलते ही आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस बैंक खातों व डिजिटल लोकेशन की जांच कर रही है।