
ताइवानी राष्ट्रपति को सीधी धमकी
चीन की ज्वाइंट फोर्स, नेवी और रॉकेट फोर्स ताइवान के आसपास अभ्यास कर रही है। वही इसे ताइवान की स्वतंत्रता के समर्थकों के खिलाफ एक सख्त चेतावनी और एक शक्तिशाली प्रतिरोध के रूप में बताया गया है। इसके साथ ही चीनी सेना ने ताइवानी राष्ट्रपति को खुली धमकी भी दी है।
चीन की सेना ने ताइवान के चारों तरफ संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है। चीनी सेना के पूर्वी थिएटर कमांड के आधिकारिक वीचैट सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा है कि उसकी ज्वाइंट फोर्स, नेवी और रॉकेट फोर्स ताइवान के आसपास अभ्यास कर रही है। इसे ताइवान की स्वतंत्रता के समर्थकों के खिलाफ एक सख्त चेतावनी और एक शक्तिशाली प्रतिरोध के रूप में बताया गया है। चीन ने हाल के दिनों में द्वीप के खिलाफ अपना राजनीतिक और सैन्य दबाव तेज कर दिया गया है। चीनी सेना के अभ्यास को ताइवान के लिए धमकी के रूप में देखा जाता है, जिसे बीजिंग अपना हिस्सा बताता है।
चीन ने ताइवान को मिलाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है और इसके लिए बल प्रयोग को भी विकल्प बताता रहा है। चीनी सेना के बयान में कहा गया है कि ये अभ्यास मुख्य रूप से समुद्री-वायु युद्ध तैयारी गश्ती पर केंद्रित हैं। इसके साथ ही इसका ध्यान समुद्री और जमीनी लक्ष्यों पर हमले और अपने सैनिकों की संयुक्त संचालन क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों और समुद्री मार्गों पर नाकाबंदी पर हैं।
पूर्वी थिएटर कमांड के वीबो पर ऐलान के तुरंत बाद क्लोजिंग इन शीर्षक वाले अभ्यास के साथ एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें चीनी युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों को द्वीप का चक्कर लगाते हुए दिखाया गया है। ईस्टर्न थिएटर कमांड के वीचैट पेज पर शेल शीर्षक वाला वीडियो था, जिसमें लाई चिंग-ते को जलते हुए ताइवान के ऊपर चापस्टिक की एक जोड़ी पकड़े हुए एक कार्टून बग के रूप में दिखाया गया था। एनीमेशन में कहा गया था, ‘परजीवी ताइवान द्वीप को जहर दे रहा है। परजीवी द्वीप को खोखला कर रहा है। परजीवी अंतिम विनाश को आमंत्रित कर रहा है।’
इसके पहले चीनी सेना ने मार्च में ताइवान के पास सैन्य अभ्यास किया था। हालांकि, पिछले युद्धाभ्यास की दुर्लभ बात ये रही कि बीजिंग ने युद्धाभ्यास शुरू होने से पहले घोषणा करने के बजाय द्वीप के पास बड़े पैमाने पर संयुक्त अभ्यास की पुष्टि उसके पूरा होने के बाद की थी। बीजिंग रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने बताया था कि पीएलए के पूर्वी थिएटर कमांड की नौसेना और वायुसेना ने लड़ाकू तत्परता गश्त और संयुक्त अभ्यास हाल के दिनों में किया था, जो ताइवान स्ट्रेट की देखरेख करता है।