चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर जश्‍न के बीच हुआ हंगामा , पुलिस चौकी में छिपकर दरोगा ने बचाई जान

khabar pradhan

संवाददाता

10 March 2025

अपडेटेड: 8:32 AM 0thGMT+0530

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद सहारनपुर में मचा बबाल।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद सहारनपुर में मचा बबाल।

सहारनपुर के घंटाघर इलाके में क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम के फाइनल जीतने का जश्‍न मना रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक दरोगा ने युवक के हाथ से तिरंगा छीन लिया और उसे फटकार लगाने लगे। आक्रोशित भीड़ ने दरोगा संग धक्‍का-मुक्‍की शुरू कर दी।

भारतीय क्रिकेट टीम ने 12 सालों बाद एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमा लिया है। भारत की जीत का जश्‍न उत्‍तर प्रदेश के भी कई जिलों में जमकर मनाया गया। इस बीच, सहारनपुर में जीत के जश्‍न के बीच बवाल हो गया। घंटाघर पुलिस चौकी में जश्‍न मना रहे लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
इसी बीच, एक दरोगा ने युवक से तिरंगा छीन लिया और उसे फटकार लगाई। आरोप है कि दरोगा ने तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ा और भीड़ को हटाने की कोशिश की। गलत तरीके से तिरंगा पकड़ने को लेकर गुस्साई भीड़ ने दरोगा से धक्का-मुक्की की। हालत बिगड़ते देख दरोगा ने पुलिस चौकी के भीतर छिपकर अपनी जान बचाई।
इसके बाद लोगों ने घंटाघर चौकी को घेर लिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों के हंगामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही जानकारी मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ को तितर बितर कराया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

टिप्पणियां (0)