*छतरपुर, खरगोन, सिवनी और अनूपपुर में पकड़ी गई गौ तस्करी*
संवाददाता
8 February 2026
अपडेटेड: 12:57 PM 0thGMT+0530
प्रदेश में गौवंश तस्करी के मामलों पर पुलिस लगातार सख्ती दिखा रही है। बीते एक सप्ताह के भीतर अलग-अलग जिलों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के चंगुल से कुल 141 पशुओं को मुक्त कराया है। साथ ही कई वाहनों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
अनूपपुर
कोतमा थाना पुलिस ने एक ट्रक से 22 भैंस/पाड़ा बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है।
सिवनी
कोतवाली पुलिस ने एक कंटेनर वाहन को जब्त कर उसमें अवैध रूप से ले जाए जा रहे 27 गौवंश को मुक्त कराया। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने वाहन से 39 गौवंश छुड़ाए।
खरगोन
खरगोन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 गौवंश को तस्करों से मुक्त कराया।
उमरिया
उमरिया पुलिस ने एक पिकअप वाहन को जब्त कर उसमें भरे 4 मवेशियों (भैंस व पाड़ा) को छुड़ाया।
छतरपुर
नौगांव थाना पुलिस ने फोरलेन हाईवे पर एक संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में क्षमता से अधिक 45 मवेशी पाए गए। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।