छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 3.95 करोड़ का था इनाम

khabar pradhan

संवाददाता

12 March 2026

अपडेटेड: 3:10 PM 0thGMT+0530

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 3.95 करोड़ का था इनाम

12 मार्च 2026

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के छह जिलों में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (सरेंडर) किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सरेंडर करने वाले नक्सली बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कांकेर और नारायणपुर जिलों से जुड़े हुए थे। इन सभी पर मिलाकर करीब 3.95 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वालों में कई ऐसे नक्सली भी शामिल हैं जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय थे। सुरक्षा बलों और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान और सरकार की सरेंडर व पुनर्वास नीति के कारण उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से 101 हथियार, 3.60 करोड़ रुपये नकद और करीब एक किलो सोना भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टिप्पणियां (0)