छात्र ने कॉपी में ऐसा आंसर लिखा शिक्षक नहीं रोक पाए हंसी
संवाददाता
9 April 2025
अपडेटेड: 12:03 PM 0thGMT+0530
छात्र ने कॉपी में ऐसा आंसर लिखा शिक्षक नहीं रोक पाए हंसी
बता दी पूरी सच्चाई
छत्तीसगढ़ में पांचवीं और 8वीं क्लास की परीक्षा बोर्ड पैटर्न में आयोजित की गई थी। बोर्ड एग्जाम के बाद अब कॉपी चेक करने का काम जारी है। एक छात्र ने ईमानदारी से जवाब लिखते हुए कहा कि सर मैंने सालभर पढ़ाई नहीं की है आप मुझे पास कर देना। छात्र का जवाब सुनकर टीचर हंसने लगे।
छत्तीसगढ़ में इस बार 5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न में हुई हैं। एग्जाम के बाद अब कॉपी चेकिंग का काम चल रहा है। साथ ही बोर्ड परीक्षा के सवालों के कुछ छात्रों ने ऐसे जवाब दिए हैं वही जिसे पढ़कर कॉपी जांचने वाले शिक्षक अपने हंसी नहीं रोक पाएं। दरअसल, राजधानी रायपुर में 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाओं के कॉपी मूल्यांकन का काम शुरू हुआ है। कई छात्रों ने आंसर सीट पर पास करने की अपील की है।
कॉपी जांचने वाले एक टीचर ने कहा कि एक बच्चे ने बहुत ही मजेदार जवाब लिखा है। वही साथ ही अंग्रेजी विषय के पेपर में छात्र ने लिखा की सर मुझे पास कर दीजिएगा मैंने सालभर पढ़ाई नहीं की है। छात्र का जवाब सुनकर कॉपी चेक करने वाले टीचर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं, कई छात्रों ने पास करने की अपील की है। छात्रों की गुहार सुनकर टीचर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वही हालांकि टीचर्स ने बताया कि कॉपी सख्ती के साथ चेक की जा रही है।
टीचर्स ने बताया कि छात्रों के कई विषयों के जवाब ही नहीं लिखे हैं। अंग्रेजी के विषय पर छात्रों ने हिंदी में जवाब दिया है। वहीं, मैथ्स में सबसे ज्यादा बुरा हाल है। शिक्षकों ने कहा कि हमने कोशिश की है कि जिन छात्रों ने अच्छा लिखने की कोशिश की है उन्हें नंबर दें।
टीचर्स ने कहा कि कई छात्रों की उत्तरपुस्तिका देखकर बहुत अच्छा लगा है। वही छात्रों ने किताबी ज्ञान से हटकर उत्तर देने की कोशिश की है। जबकि कई छात्रों ने ईमानदारी से सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। एक टीचर ने बताया कि कई बार हम लोग बच्चों को पढ़ाते वक्त यह कहते हैं कि मन से जवाब लिखना सीखो। कॉपी में छात्रों ने ऐसा ही करने का प्रयास भी किया गया है।
5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षा के दौरान छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में में नकल का भी मामला सामने आया था। साथ ही जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कई शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। बता दें कि लंबे वक्त के बाद राज्य में बोर्ड परीक्षा 5वीं और 8वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई है।