जबलपुर – 60 फीट ऊंचे पिलर पर सेंट्रिंग के दौरान हुआ हादसा:NHAI के निर्माणाधीन ब्रिज की गिरी सेंट्रिग:
संवाददाता
26 January 2026
अपडेटेड: 1:20 PM 0thGMT+0530
जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम ललपुर के पास निर्माणाधीन रिंग रोड फेज 2 के ब्रिज पर कल रात एक बड़ा हादसा हो गया । करीब 60 फीट ऊंचे पिलर पर सेंटरिंग का काम कर रहे तीन मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गए। कंक्रीट के मलबे में दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । यह हादसा रात 8:30 बजे हुआ।
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू ने बताया कि रिंग रोड फेस -2 के प्रोजेक्ट के तहत लालपुर के पास नर्मदा नदी पर करीब 600 मीटर लंबे पुल का निर्माण चल रहा था। निर्माण कार्य गुड़गांव की कंपनी एनकेसी द्वारा कराया जा रहा है। हादसे के वक्त पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के खामोर निवासी मुर्सलेम एस के की मौत हो गई। उसकी उम्र 35 वर्ष थी। पिलर पर मजदूर काम कर रहे थे ,तभी एक तरफ वजन ज्यादा होने से बैलेंस बिगड़ गया और स्ट्रक्चर गिर गया । बताया जा रहा है यहां सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं थे।