जल गंगा अभियान: 139 दिन में 2500 करोड़ खर्च करेगी सरकार:
संवाददाता
20 March 2026
अपडेटेड: 3:46 PM 0thGMT+0530
20 मार्च 2026भोपाल।
जल गंगा अभियान की शुरुआत:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए “जल गंगा अभियान” की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत 139 दिनों में करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सीएम डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को निपानिया तालाब में पवित्र नदियों का जल अर्पण और पूजन के साथ तीसरे राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की l इस दौरान सीएम ने 23 करोड़ के संरक्षण व जीर्णोद्धार के कार्यों का वर्चुअल भूमि पूजन भी किया l
अभियान का उद्देश्य प्रदेश में नदियों और जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन और बेहतर प्रबंधन करना है। इसके तहत नदियों की सफाई, घाटों का निर्माण और सुधार, सूखी नदियों को पुनर्जीवित करने जैसे कार्य किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है, यहां से 250 से अधिक नदियां निकलती हैं, जो अन्य राज्यों को भी समृद्ध करती हैं। इसलिए जल संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि विकास और जीवन का आधार है।
इस दौरान जल संसाधन और सिंचाई से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़े और भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके।