टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच भारत: इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर भारत पहुंचा फाइनल में:

khabar pradhan

संवाददाता

5 March 2026

अपडेटेड: 11:57 PM 0thGMT+0530

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच भारत: इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर भारत पहुंचा फाइनल में:

5 मार्च 2026
भारत चौथी बार पहुंचा टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में:
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने सेमीफाइनल का मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की बना ली है।
इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात रनों से हराया।
आखिर के दो ओवर में बाजी पलट गई और सांस रोक देने वाले मैच में सात रनों से जीत मिल गई।

आज गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 253 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में सिर्फ 246 रन ही बना पाई और सात रनों से भारतीय टीम सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंच गई।

इस शानदार जीत में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की और तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली । उसने 89 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43 रन ,ईशान किशन ने 39 रन का योगदान दिया और इन सभी ने मिलकर टीम इंडिया को 253 रन तक पहुंचाया ।

गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा प्रभावी गेंदबाज साबित हुए । इन्होंने चार ओवर में सिर्फ 33 रन दिए और एक विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए। जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

आखिर दो ओवर में मैच पलट गया:
इंग्लैंड की टीम ने 254 रन का पीछा करते हुए 17 ओवर में 209 रन बना लिया। इंग्लैंड की टीम को आखिरी के तीन ओवर में 45 रन बनाने थे।  इधर इंग्लैंड की टीम में  बैथल और सैम कर्रन मैच में पूरी तरह से सेट हो चुके थे। और इंग्लैंड की टीम पूरी तरह जीत की और आगे बढ़ रही थी।
सांस रोक देने वाला मैच अपनी गति पकड़ चुका था । धड़कनें थम चुकी थी। तभी 18 ओवर में जसप्रीत बुमराह आए और उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए। धीरे-धीरे मैच भारत की ओर मुड़ने लगा।  तभी सबकी नज़रें हार्दिक पांड्या पर थी । 19 वे ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए और उनकी पहले ही गेंद पर बैथेल ने सिक्स लगा दिया। तभी तीसरी गेंद में सैम कर्रन  आउट हो गए।  अब इंग्लैंड को नौ गेंद में 32 रन बनाने थे।
अभी हार्दिक पांड्या का ओवर चल ही रहा था । उसने तीन गेंद में दो रन दिए और 19 में ओवर में सिर्फ नौ रन बने।
यानी बुमराह और हार्दिक पांड्या के आखिरी के दो ओवर में सिर्फ 15 रन से इंग्लैंड की टीम टूट गई। तभी शिवम दुबे ने 20 वे ओवर की पहली गेंद पर  बेथेल को 105 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।


अब मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में आ गया।
इस तरह भारत ने इंग्लैंड को सात रनों से हराकर टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।भारत चौथी बार फाइनल में पहुंचा है।

इस सेमीफाइनल की जीत के बाद अब 8 मार्च को फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा।

टिप्पणियां (0)