टी-20 वर्ल्ड कप- भारत पाकिस्तान मुकाबला: ताश के पत्तों की तरह ढही पाक टीम:
संवाददाता
16 February 2026
अपडेटेड: 11:16 AM 0thGMT+0530
टी-20 वर्ल्ड कप कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार रात भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ।
जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी ।
महाशिवरात्रि बनी विजय रात्रि:
टूर्नामेंट के इतिहास में 9 मैचो में यह आठवीं जीत है और टी-20 वनडे वर्ल्ड कप के 17 में से 16 मैच जीते हैं।
टीम इंडिया की जीत के साथ पूरे देश में महाशिवरात्रि की रात बन गई विजय रात्रि।
टी-20 वर्ल्ड कप में 9 में से आठ बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है किंतु भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर दर्शकों के बीच महामुकाबला जैसे शब्दों से इस मैच को रोमांचक बनाया जाता है कि किंतु आंकड़े दिखाते हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप में 9 में से आठ बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। ऐसे में यह भ्रम खड़ा करना सिर्फ दर्शकों को एक ब्रांड देने जैसा लगता है । जिसे विज्ञापन ,प्रमोशन और टीआरपी के लिए दिखाया जाता है। अब यह क्रिकेट प्रेमियों को समझ में आ रहा है कि यह बाजारी मिथक से ज्यादा कुछ नहीं है।
पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह ढही:
भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 175 रन बनाएं। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 144 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ भारत सुपरहिट में आसानी से पहुंच गया है।
देश के कई शहरों में मनाया जश्न:
इस जीत के बाद देश के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतरे और जश्न मनाया। मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में लोगों ने आतिशबाजी की। वही कानपुर ,सिलीगुड़ी में लोगों ने तिरंगा लहराया और ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाई।
भोपाल, इंदौर, जयपुर, लखनऊ, बेंगलुरु, अहमदाबाद, शिमला, देहरादून में भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाएं पटाखे फोड़े।
मैच के हीरो रहे ईशान किशन:
भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाएं जिसमें ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 बनाएं।
और प्लेयर का मैच रहे।
बुमराह, हार्दिक ,अक्षय और वरुण ने दो-दो विकेट लिए।
इस मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 175 रन बनाए जो टी- 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।
इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया । यह रनों के हिसाब से भी भारत की सबसे बड़ी जीत है। 2012 में अहमदाबाद में 11 रन से हराया था।