टी- 20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीता लगातार चौथा मैच:नीदरलैंड को 17 रनों से हराया:

khabar pradhan

संवाददाता

19 February 2026

अपडेटेड: 3:13 PM 0thGMT+0530

टी- 20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीता लगातार चौथा मैच:नीदरलैंड को 17 रनों से हराया:

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने एक और दमदार जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड को 17 रनों से हरा दिया।
टीम इंडिया ने की पहले बल्लेबाजी:
इस मैच में भारत में पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 193 रन बनाएं।
जिसमें नीदरलैंड की टीम 176 पर ऑल आउट हो गई।
भारतीय टीम –टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी।  सबसे पहले सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ओपनिंग करने उतरे । जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रनों की भागीदारी की।
इस मैच के सबसे बड़े आकर्षण रहे- शिवम दुबे ,उन्होंने सिर्फ 31 गेंद में 66 रनों की बड़ी विस्फोटक पारी के खेली और इस पारी में दुबे ने चार चौके और छह छक्के जड़कर रनों की गति को तेज कर दिया।
इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 30 रनों की एक महत्वपूर्ण पारी खेली और 190 रन पहुंचने में बड़ी भागीदारी की।

नीदरलैंड की पारी:
194 रनों का लक्ष्य नीदरलैंड को दिया गया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने धीमी शुरुआत की। इसमें Colin Ackermann और Bas de Leede ने 49 रनों की साझेदारी करके मुकाबला को रोचक बनाया। जिसमें  Ackermann ने 23 रन और De Leede ने 33 रन बनाएं।
15 ओवर में 125 रन 6 विकेट पर बनाएं।
इसके बादJack Lyon और Noah Croes ने 23 गेंद में 47 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाया। आखिर दो ओवर में 46 रनों की पूर्ति ने मैच को मुश्किल बना दिया।
आखिरी ओवर 19 में ओवर में 18 रन आने के बाद सिर्फ 28 रन बचे।
जिसमें शिवम दुबे ने गेंदबाजी की और 10 रन देकर एक विकेट ले लिया और भारत ने 17 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया।

आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत की लगातार चौथी जीत है और भारतीय टीम अभी तक अजेय बनी हुई है ।

भारत के इस शानदार प्रदर्शन के बाद अगला मुकाबला 22 फरवरी को सुपर 8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा।

टिप्पणियां (0)