टी- 20 वर्ल्ड कप : सुपर 8 राउंड का आज पहला मैच: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच

khabar pradhan

संवाददाता

21 February 2026

अपडेटेड: 1:25 PM 0stGMT+0530

टी -20 वर्ल्ड कप: कोलंबो
टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड में आज शनिवार को ग्रुप 2 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा । यह मैच शाम 7:00 बजे से कोलंबो के के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा ।‌इसका सीधा प्रसारण जिओ स्टार पर किया जाएगा।  ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान 4 में से तीन-तीन मैच जीतकर अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे थे । अब इन दोनों टीमों के बीच मैच में हार जीत का फैसला मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करेगा कि न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर पाकिस्तान की धारदार स्पीड गेंदबाजी का सामना कैसे करता है।
न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर एक चिंता का कारण हो सकता है क्योंकि पाकिस्तान का स्पिन अटैक काफी सफल माना जाता है।
रचिन रविंद्र,मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल चार मैचों में 100 रन के पार भी नहीं पहुंचे हैं।  ऐसे में पाक स्पिनर्स तारिक ,अबरार ,अयूब, नवाज और शादाब खान न्यू जीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। पाक स्पिनर्स टूर्नामेंट में 60 ओवर फेंक कर सबसे अधिक 26 विकेट ले चुके हैं।

टिप्पणियां (0)