टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमी फाइनल मुंबई के वानखेडे स्टेडियम का मंच पूरी तरह तैयार:
संवाददाता
5 March 2026
अपडेटेड: 4:44 PM 0thGMT+0530
5 मार्च 2026:
T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल के लिए मंच पूरी तरह से सज कर तैयार है… मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल के टिकट को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है…आज के मैच में भी क्रिकेट प्रेमियों को काफी भरोसा है टीमइंडिया पर….इसके पहले सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है और जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। . अब टीम इंडिया जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से आज मैदान में उतरेगी…और इंग्लैंड का सामना करते हुए फाइनल में पहुंचने के लिए जगह बनाएगी।
इधर दूसरी तरफ इंग्लैंड की बात करें तो इंग्लैंड ने अब तक सुपर-8 में सभी मैच जीत दर्ज की है…तो इस टीम के भी हौसले बढ हुए हैं। तो अब इंग्लैंड की कोशिश भारतीय टीम को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाने की होगी। हालांकि, टीम इंडिया को वानखेड़े में हराना इंग्लिश टीम के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद बनी हुई है।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट :
वानखेड़े स्टेडियम की पिच को लेकर रिपोर्ट में है कि यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। और दोनों ही टीमों की सलामी जोड़ी अटैकिंग मूड वाली है।
तो अक्सर होता यूं है कि इस मैदान पर जिस टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मजबूत शुरुआत करेंगे, उसी टीम के जीत की संभावना ज्यादा रहती है। शुरुआती ओवरों में पेसर्स को अतिरिक्त उछाल का फायदा मिल सकता है। पिच पर लाल मिट्टी है । हल्की घास है जिसकी वजह से गेंदबाज शुरुआती बल्लेबाजों के लिए तो परेशानी खड़ी कर सकती है। विकेट मुश्किल से मिलते हैं। शुरूआती दौर में पावरप्ले में फास्ट बॉलर्स के स्मार्ट मूवमेंट से ओपनर्स जूझते नजर आ सकते हैं। जैसे-जैसे मैच मिडल ओवर में पहुंचेगा, पिच थोड़ी सेट हो सकती है.. पिच थोड़ी रफ होने पर स्पिनर्स को थोड़ा फायदा मिल सकता है। इस कंडीशन में फिरकी गेंदबाजों के पास गेंद को स्पिन कराने का बढ़िया मौका होगा। इसके बावजूद यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर मानी जाती है। रनों की बात करें तो इस पिच पर 200 से ज्यादा रन के स्कोर की पूरी तरह संभावना है। तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि नमी का लेवल 70 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है, जिससे शाम तक हल्की ओस हो सकती है, जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
जो पिच का मिजाज है उसके मुताबिक शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों और मिडल ओवर में स्पिनरों की भूमिका बेहद अहम होगी, कुल मिलाकर आज का मुकाबला मुकाबला हाई-स्कोरिंग दे सकता है। और जबरदस्त रोमांच भी मिलेगा। दोनों ही टीम मजबूत है। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच ये तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला है। 2022 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी, जबकि 2024 में टीम इंडिया को जीत मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दोनों मौकों पर सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने आखिरकार टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया।
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए मुकाबले:
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 29– T20 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम को 17 बार और इंग्लैंड को 12 बार जीत मिली है। इधर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया को अलर्ट करते हुए कहा है इंग्लैंड के स्टार बैटर जोस बटलर को रोकना होगा। उनके खिलाफ जसप्रीत बुमराह का इस्तेमाल करना चाहिए। टीम इंडिया को अगर मुंबई में सेमीफाइनल मुकाबले को जीतना है, तो अनुभवी और ताकतवर इंग्लैंड के बटलर को कंट्रोल करना होता। इसके लिए ‘मेन इन ब्लू’ को पारी की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह का इस्तेमाल करना चाहिए ।
एक्सपर्ट पुजारा ने आशंका जताई कि बटलर की क्रीज पर जमने के बाद हालात मुश्किल हो सकते हैं। बटलर को नज़रअंदाज नहीं कर सकते, वो इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं, और एक बार सेट हो गये तो वो खतरनाक शॉट खेलने से नहीं डरते.तो आज का मैच बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने जा रहा है।
मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है पूरी भारतीय टीम के लिए जीत दुआ करें।