टी-20 विश्व कप- 2026:सुपर-8 मैचः  ग्रुप-2 से अंतिम चार में पहुंची न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम:

khabar pradhan

संवाददाता

1 March 2026

अपडेटेड: 6:28 PM 0stGMT+0530

टी-20 विश्व कप- 2026:सुपर-8 मैचः  ग्रुप-2 से अंतिम चार में पहुंची न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम:

जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, सेमीफाइनल की रेस से हुआ बाहर:

1 मार्च 2026:
श्रीलंका का मुकाबला पाकिस्तान से:

पाकिस्तान की टीम ICC टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई है। शनिवार को यहां खेले गए सुपर आठ ग्रुप-2 के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंकाई टीम को  पांच रन से हराने के  बाद भी  खराब नेट रनरेट के कारण  सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गया। इस ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम अंतिम चार में पहुंची।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने ओपनर साहिबजादा फरहान (100) के शतक से आठ विकेट पर 212 रन बनाए। उसके जवाब में श्रीलंकाई टीम छह विकेट पर 207 रन ही बना सकी। श्रीलंका ने लगातार तीन मैच हारी और उसका प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा। इस मैच में कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 76 और पवन रत्नायके ने 58 रन बनाए, इसके बावजूद वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

श्रीलंका को 147 रन पर नहीं रोक सके:

213 रन का लक्ष्य देने के बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंकाई टीम को 147 रन तक रोकना था, लेकिन उसके गेंदबाज ऐसा नहीं कर सके।

विराट का रेकॉर्ड तोड़ा:

साहिबजादा ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का 12 साल पुराना – रेकॉर्ड तोड़ा। साहिबजादा टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक 383 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2014 में 319 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान एक टी-20 विश्व कप में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

आतिशी पारी:
60 गेंद में 100 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के लगे।

पाकिस्तान जीत कर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका -क्या थे कारण:

*65 रन के अंतर से पाकिस्तान को मैच जीतना था 212 रन।

*पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन ।

*श्रीलंकाई टीम ने 207 रन बनाए और पांच रन से मैच हारी।

* पाक व न्यूजीलैंड के तीन अंक रहे। और कीवी टीम का नेट रन रेट रहा बेहतर।

जीत का हीरो:

सहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में दूसरा शतक लगाया। प्लेयर ऑफ द मैच बने फरहान ने 60 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों के साथ 100 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

176 रन की साझेदारीः फरहान और
फखर जमा (84 रन) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 15.5 ओवर में 176 रन की रेकॉ साझेदारी निभाई। इस जोड़ी ने न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट और फिन एलन का 175 रन की साझेदा का रेकॉर्ड तोडा, जो उन्होंने इसी विश्व कप में यूएई के खिलाफ चेन्नई में बनाया था।

टिप्पणियां (0)