टी20 वर्ल्ड कप–टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे पर 72 रन की बड़ी जीत दर्ज की:
संवाददाता
27 February 2026
अपडेटेड: 5:37 PM 0thGMT+0530
टीम इंडिया सेमीफाइनल से बस एक जीत दूर…
क्रिकेटप्रेमियों के लिए 26 फरवरी का दिन दोहरी खुशियां लेकर आया। टी20 वर्ल्ड कप में हुए एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर भारतीय खेमे को राहत की सांस दी। फिर एक दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे पर 72 रनों की बड़ी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की उम्मीद में नई जान फूंक दी। अब 1 मार्च को होने वाले मैच में टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हराकर सीधे सेमीफाइनल में एंट्री कर सकती है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 256/4 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में जिम्बाब्वे 184/6 तक ही पहुंच सकी। इस मैच में 440 रन बने, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में दूसरा सर्वाधिक है। हार्दिक पंड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद अर्धशतक जड़ा और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे। गेंदबाजी में अर्शदीप ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा। उनके 35 विकेट हो गए।
T-20 इतिहास का अपना सर्वोच्च स्कोर 256/4:
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सर्वोच्च स्कोर (श्रीलंका के 260 रनों के ठीक पीछे)।
इस वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का बेस्ट और तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।
छक्कों की भी बारिश; भारतीय पारी में कुल 17 छक्के लगे, जो वर्ल्ड कप की एक पारी में भारत के लिए
हार्दिक प्लेयर ऑफ द मैच बने:
50 रन 23 गेंद 2 चौके 4 छक्के
ये बड़े रिकॉर्ड बने:
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाया , जो सर्वाधिक है। 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 छक्के जड़े थे।
गौतम गंभीर के कोच रहते भारत ने चार बार 250+ का स्कोर पार किया।
6 बैटर्स का स्ट्राइक रेट 150+ रहा। वर्ल्ड कप में भारत का पहली बार।
सबसे धीमी फिफ्टीः अभिषेक ने 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह उनके करियर का दूसरा सबसे ‘धीमा’ अर्धशतक रहा।
भारतीय टीम की बेहतरीन जीत के हीरो स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या रहे । प्लेयर ऑफ द मैच बने ,23 गेंद में दो चौके और चार चौको के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली।इसके अलावा ओपनर संजू सैमसन ने 15 गेंद में एक चौका दो छक्कों के साथ 24 रन बनाए। गेंदबाजी में भारतीय टीम के लिए मीडियम प्रेशर अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए