टेलीग्राम पर कमीशन का लालच देकर बैंक खाते मांग रहे ठग

khabar pradhan

संवाददाता

17 February 2026

अपडेटेड: 1:42 PM 0thGMT+0530

साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को कमीशन का लालच देकर बैंक खाते हासिल करने का नया तरीका अपनाया है। ठग लोगों को आसान कमाई का ऑफर देते हैं और उनसे अपने बैंक खाते उपलब्ध कराने को कहते हैं। ऐसे खातों का इस्तेमाल बाद में ऑनलाइन धोखाधड़ी और अवैध लेन-देन के लिए किया जाता है।

प्रदेश में म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 26 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें सबसे अधिक मामले सतना जिले में सामने आए हैं। इसके अलावा इंदौर और देवास में भी कई केस दर्ज किए गए हैं।

सतना, सागर, देवास, इंदौर, शाजापुर,  मंडला, नीमच, दमोह, भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, तथा अनूपपुर
जिलों में  कुल 26 मामले दर्ज हुए हैं l

पुलिस अधिकारियों के अनुसार म्यूल अकाउंट वे बैंक खाते होते हैं, जिन्हें कुछ लोग कमीशन या लालच में दूसरों को इस्तेमाल करने के लिए दे देते हैं। बाद में इन्हीं खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का ट्रांजैक्शन किया जाता है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के कहने पर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या ओटीपी साझा न करें। ऐसा करना कानूनी अपराध है और इसमें शामिल व्यक्ति पर भी कार्रवाई हो सकती है।

टिप्पणियां (0)