ठंड के मौसम में तुलसी जी को सूखने से कैसे बचाएं:
संवाददाता
20 January 2026
अपडेटेड: 12:33 PM 0thGMT+0530
ठंड के मौसम में तुलसी के पौधे की देखभाल:
भारतीय घरों में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। और तुलसी जी की पूजा भी की जाती है। किंतु मौसम बदलने पर या अधिक ठंड होने की वजह से तुलसी का पौधा सूखने लगता है। पत्तियां सूखने लगती हैं, काली पड़ जाती हैं और झड़ने लगती हैं।
यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा सूख रहा है तो कुछ जरूरी आसान और घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर तुलसी जी के पौधे को हम हरा भरा रख सकते हैं।
1..तुलसी के पौधे को पर्याप्त धूप और सही खाद की जरूरत होती है इसमें रासायनिक खाद का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे पौधे को पोषण के साथ-साथ उसकी पवित्रता भी बनी रहती है।
2..कई बार हम तुलसी के पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी डाल देते हैं इससे पौधे की जड़े सड़ने लगती हैं। ठंड के दिनों में तुलसी जी के पौधे में पानी का ध्यान रखना चाहिए।
3..इसके अलावा समय-समय पर तुलसी की मंजरी हटाते रहना चाहिए ।इससे भी पौधे की उम्र कम हो जाती है ।
4..सर्दी के मौसम में लकड़ी की राख का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है । एक चम्मच लकड़ी की राख को पौधे की मिट्टी में मिलाने से पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। इससे पौधा ठंड से बचा रहता है।
5..पौधे को ऐसी जगह रखें जहां कम से कम 4 से 5 घंटे की धूप मिले। रात के समय पौधे को ऐसी जगह रखना चाहिए। जिससे ओस सीधे पत्तियों पर ना पड़े।
6..यदि पत्तियों पर कीड़े लग गए हो तो नीम के तेल की 2 से 3 बूंदें एक लीटर पानी में घोलकर इस्तेमाल करना चाहिए।
7..15 दिन में एक बार किसी खुरपी की मदद से गमले की मिट्टी की गुड़ाई जरूर करें। इससे पौधे की जड़ों तक हवा पहुंचती है और पौधे को मजबूती मिलती है ।एक स्वस्थ पौधे के लिए मिट्टी का भुरभुरा होना अत्यंत जरूरी है।
8..कभी-कभी गमले की मिट्टी अत्यंत सख्त हो जाती है । इसलिए उसमें थोड़ा रेत और गोबर की खाद मिलाना चाहिए यदि गमले की मिट्टी सख्त हो जाती है तो उसमें पानी रुक जाता है जिससे जडें गलने लगती हैं।
9..गमले के नीचे बने हुए ड्रेनेज होल का ध्यान रखें जिससे अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके।
10.. तुलसी के पौधे में पानी देने का खास ध्यान रखें यदि गमले की मिट्टी गीली है तो उसमें पानी नहीं देना चाहिए।
11.तुलसी के पौधे में चाय की पत्ती की खाद डालने से पौधे को नाइट्रोजन भरपूर मिलती है। जिससे पत्तियां हरी भरी बनी रहती हैं। इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को धोकर सुखा लें और गमले की मिट्टी में डाल दें। महीने में कम से कम एक बार दो चम्मच सुखी चाय की पत्ती मिट्टी में मिलाने से पौधा स्वस्थ बना रहता है।
12..यदि पौधे में फंगस और कीड़े लग रहे हो तो नीम की पत्तियों का पाउडर बनाकर भी मिट्टी में मिला सकते हैं। ।
यह पौधे में फंगस और कीड़े को लगने से बचाता है और खाद का भी काम करता है।
13..लकड़ी की राख गमले की मिट्टी में मिलाने से पौधे को जरूरी पोटेशियम मिलता है इससे पौधा ठंड से बचा रहता है।
इस तरह तुलसी के पौधे की थोड़ी सी देखभाल से ठंड के दिनों में पौधा हरा भरा बना रहता है।