डॉ प्रवीण तोगड़िया ने किया आहृवान- जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द हो लागू:

khabar pradhan

संवाददाता

20 January 2026

अपडेटेड: 5:09 PM 0thGMT+0530

डॉ प्रवीण तोगड़िया ने किया आहृवान- जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द हो लागू:

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुओं को एकजुट करने हेतु किया आहृवान-:

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया कल सोमवार को प्रयागराज पहुंचें। जनसंख्या नियंत्रण कानून को जल्द लागू करने हेतु आह्वान किया और हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई।  उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहना और राष्ट्र विरोधी ताकतों से सावधान रहना चाहिए । इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि 5 करोड़ बांग्लादेशी यहां घुसपैठियें हैं इन्हें तुरंत बाहर निकलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या 86% थी लेकिन अब 78% से भी कम हो गई है। हिंदू परिवार एक या दो बच्चों तक ही सीमित रह गए हैं । इसके विपरीत अल्पसंख्यक समुदाय में लगातार आबादी बढ़ रही है।
इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना ही होगा और समान नागरिक कानून लागू करना जरूरी है। उन्होंने कहा यदि परिवार में दो से अधिक बच्चे हैं तो उन्हें  सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाना चाहिए।  इसके अलावा यहां 5 करोड़ से अधिक बांग्लादेशी भी हैं जिन्हें देश से बाहर करने की मांग सरकार से करेंगे।
इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार का भी मुद्दा उठाया और कहा कि जब तक हिंदू समाज संगठित रहेगा, तभी तक देश भी सुरक्षित रहेगा।
राष्ट्र विरोधी शक्तियां हिंदू समाज और संस्कृति को समाप्त करने में जुटी हुई है।ऐसे में देश की युवा पीढ़ी को सचेत और जागृत रखना होगा और जरूरत पड़ने पर धन संपत्ति के साथ-साथ प्राणों को न्योछावन करने के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा।
इसके पहले वह बरेली में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे कि 450 वर्षों से हमारे पुरखों ने रामलला मंदिर के लिए बलिदान दिया और इस बार एक आवाज पर सभी हिंदू साथ आ गए, तभी राम मंदिर बन पाया।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जैसे बड़े जुम्मा के दिन सारे मुस्लिम एकत्रित होते हैं इस तरह सारे हिंदू समाज को मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना होगा और और एकजुट होकर हिंदुओं को सजग बनाना होगा।।

टिप्पणियां (0)